
अमरिंदर की बीजेपी में एंट्री का बनने लगा रास्ता! शाह से मुलाकात में कृषि कानून के ब्लू प्रिंट पर हुई बात
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह के साथ करीब 45 मिनट चली मुलाकात के बाद दिल्ली में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. हालांकि कैप्टन अमरिंदर के लिए भारतीय जनता पार्टी में जाने का फैसला आसान नहीं होगा.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार शाम को बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने अचानक उनके आवास पहुंच गए. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के बाद कयास लगने लगे हैं कि क्या कैप्टन कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होंगे? हालांकि भगवा पार्टी में शामिल होने की राह कैप्टन के लिए आसान नहीं है. ‘Met Union Home Minister @AmitShah in Delhi. Discussed the prolonged farmers’ agitation against #FarmLaws & urged him to resolve the crisis urgently with repeal of the laws & guarantee MSP, besides supporting Punjab in crop diversification’: @capt_amarinder. (File Pics) pic.twitter.com/ENZMj2IM7B

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











