
'अभी तक मैंने लकीर खींच रखी थी, मगर अब...' शिवपाल से सीक्रेट मीटिंग पर बोले आजम खान
AajTak
सपा नेता आजम खान ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत की और शिवपाल यादव से मुलाकात पर कहा- उनसे मुलाकात पहले भी हुई है और आगे भी होती रहेगी. सिर्फ उन्हीं से क्यों और भी लोगों से होगी.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से छूटकर एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हो गए हैं. उनके जेल से छूटने के बाद यूपी की सियासत भी गरमा गई है. प्रसपा नेता शिवपाल यादव की आजम से नजकीदियां और सीक्रेट मीटिंग से चर्चाओं का बाजार भी गरम है. इस बीच, मंगलवार को सपा नेता आजम खान ने लखनऊ में मीडिया से खुलकर बातचीत की. उन्होंने ईडी जांच, कपिल सिब्बल समेत अन्य राजनीतिक मुद्दों पर अपना पक्ष रखा.
आजम खान ने सबसे पहले अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा- अभी मेरा स्वास्थ्य अच्छा नहीं है. कमजोरी है और खड़े होने में भी परेशानी होती है, लेकिन सदन के लिए चुना गया हूं तो सदन जरूर आऊंगा.
मेरा जहाज भी काफी है: आजम खान
आजम खान ने शिवपाल यादव से मुलाकात पर कहा- शिवपालजी से मुलाकात पहले भी हुई है और आगे भी होती रहेगी. सिर्फ उन्हीं से क्यों और भी लोगों से होगी. हां, लेकिन अभी तक मैंने एक लाइन खींच कर रखी थी, किसी भी कश्ती की तरफ नहीं गया. ना ही उस पर सवार हुआ, लेकिन अब दुआ-सलाम सभी से होना चाहिए. जब सब चाय-नाश्ता करते हैं साथ बैठकर तो क्या मैं नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि अभी मैं किसी कश्ती की तरफ नहीं देख रहा हूं क्योंकि अभी मेरा जहाज ही काफी है. बता दें कि खबर है कि कल शिवपाल और आजम खान की गोपनीय मीटिंग हुई थी. आजम के सरकारी आवास कल शाम शिवपाल पहुंचे थे. इस दौरान दोनों के बीच आधे घंटे तक चर्चा हुई. इस बैठक में राज्यसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा हुई है.
कपिल सिब्बल को सपा राज्यसभा भेजेगी तो मुझे खुशी होगी
आजम खान ने कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट में वकील कपिल सिब्बल के राज्यसभा जाने की चर्चा पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि देखिए, अगर समाजवादी पार्टी कपिल सिब्बल को राज्य सभा भेजने की बात कर रही है तो अच्छी बात है. वो उसके लायक हैं. अगर कपिल सिब्बल राज्यसभा भेजे जाएंगे तो सबसे ज्यादा अगर किसी को खुशी होगी तो वह मुझे होगी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







