
अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किए जाने से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, भड़का विदेश मंत्रालय
AajTak
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान के वीर चक्र से सम्मानित होने के बाद पाकिस्तान लगातार बयानबाजी कर रहा है. इस मसले को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का बयान भी आया है. साल 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद अभिनंदन ने एक पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को अपने मिग-21 बाइसन फाइटर प्लेन से मार गिराया था. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत सिर्फ अपने देश की जनता को खुश करने के लिए निराधार दावे कर रहा है और पाकिस्तान का कोई विमान अभिनंदन ने नहीं गिराया है.
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान के वीर चक्र से सम्मानित होने के बाद पाकिस्तान लगातार बयानबाजी कर रहा है. इस मसले को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का बयान भी आया है. साल 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद अभिनंदन ने एक पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को अपने मिग-21 बाइसन फाइटर प्लेन से मार गिराया था. हालांकि, इस दौरान उनका विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया था. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत सिर्फ अपने देश की जनता को खुश करने के लिए निराधार दावे कर रहा है और पाकिस्तान का कोई विमान अभिनंदन ने नहीं गिराया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









