
अब WhatsApp पर मिलेगी बस टिकट, बहुत आसान है तरीका
AajTak
WhatsApp ने अपनी सर्विस का विस्तार करते हुए नया ऐलान किया है. मैसेजिंग ऐप पर DTC Bus की टिकट को खरीदा जा सकता है. यहां टिकट खरीदना Delhi Metro का QR Code बेस्ड टिकट खरीदने जैसा आसान कर दिया है. WhatsApp की यह सर्विस हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में उपलब्ध है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से बस टिकट ले सकते हैं. दरअसल, बस में सफर करने वालों को अक्सर अपनी सीट से उठकर कंडक्टर के पास जाकर टिकट लेना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
WhatsApp के इस लेटेस्ट अपडेट के बाद यूजर्स को सिर्फ ऐप ओपेन करना होगा. उसके बाद एक नंबर पर या फिर QR Code को स्कैन करना होगा. हिंदी और इंग्लिश में मिलने वाली इस सर्विस का इस्तेमाल करके यूजर्स अपने लिए आसानी से DTC Bus Ticket खरीद सकते हैं.
WhatsApp की मदद से टिकट खरीदने या बुक करने के लिए यूजर्स को +91 8744073223 नंबर पर HI लिखकर भेजना होगा, जिसमें ऊपर DTC Logo और उसका नाम लिखा होगा. Hi के बाद आपको अपनी भाषा का चुनाव करना होगा.
भाषा चुनने के बाद यूजर्स के सामने तीन ऑप्शन आएंगे. इसमें Book Ticket, Download Ticket और लास्ट ट्रांजैक्शन का है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp ने जारी किया अपडेट, पूरी तरह से बदल गया है लुक, मिलेंगे नए फीचर्स
टिकट खरीदने के लिए बुक टिकट को ऑप्शन को चुनें और फिर वहां अपनी डेस्टिनेशन की जानकारी दें. इसके बाद आपको टिकट बुकिंग का प्रोसेस आगे बढ़ाना होगा और पेमेंट करके अपनी टिकट बुक करनी होगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











