अब Prepaid Plans 28 नहीं 30 दिन के होंगे, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश
AajTak
Airtel, Jio और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों को TRAI ने एक आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि इन टेलीकॉम कंपनियों को 28 दिन की जगह 30 दिन का प्लान देना होगा. TRAI के अनुसार Prepaid सब्सक्राइबर्स के लिए कम से कम एक प्लान वाउचर, एक टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर 30 दिन का होना चाहिए.

इसका मतलब अब प्रीपेड सब्सक्राइबर भी पोस्टपेड जैसी बिलिंग साइकिल को अपना सकते हैं. आपको बता दें कि पोस्टपेड साइकिल में हर महीने बिल जेनरेट किया जाता है. Prepaid बिलिंग साइकिल में ये जरूरी बदलाव लाने के लिए TRAI ने ऑपरेटर्स को 60 दिन का समय दिया है.
अभी ज्यादातर प्रीपेड टैरिफ पैक पहले से डिफाइन 28, 56 या 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं. लेकिन, टेलीकॉम रेगुलेटर को 28 दिन की वैलिडिटी वाले पैक को लेकर काफी शिकायतें मिल रही थी, जिसे महीने भर का पैक बताया जा रहा था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.