
'अब NCR नहीं, सभी 75 जिलों को फायदा', ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन में बोले CM योगी
AajTak
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान सीएम योगी ने राज्य के बारे में कई उपलब्धियां गिनाईं. CM योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश को पहली बार 33 लाख 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इस समिट के समापन के दौरान सीएम ने कहा, पहले निवेश का मतलब एनसीआर होता था, लेकिन आज निवेश प्रदेश के सभी 75 जनपदो में हुए हैं.
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आज समापन हो गया. लखनऊ में बीते तीन दिनों से यह कार्यक्रम चल रहा था. 10 फरवरी को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था. आज इस समिट के समापन के दौरान सीएम योगी ने राज्य को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया. सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश के वैश्विक निवेश महाकुंभ को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई ऊंचाई मिली है.
सीएम योगी ने कहा, पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को जो पहचान मिली, उसका लाभ हमें इस ग्लोबल इंवेस्टर समिट में मिला. वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश की ओर लोगों का आकर्षण बना, प्राचीन नगरी काशी, रामलला की जन्मभूमि अयोध्या, कृष्ण जी की जन्मभूमि मथुरा, गंगा-यमुना का क्षेत्र उत्तर प्रदेश में है. सीएम योगी बोले, उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से दुनिया के आकर्षण का केंद्र रहा है. उत्तर प्रदेश का ओडीओपी आज दुनियाभर में जाना जा रहा है.
'यूपी में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे उद्यमी'
सीएम योगी ने राज्य के बारे में कई बातें गिनाईं. उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा श्रम बाजार बना है, योग्य व स्किल्ड युवा यहां की पहचान हैं. उत्तर प्रदेश सरकार की 25 सेक्टोरियल नीति के तहत उद्यमी यहां निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू की गई है, ये सफलता का कारण है. निवेशकों को समय से इंटेट मिल सके, ये लागू करने के कारण आज निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं.
'पहले निवेशक सिर्फ NCR में आते थे, अब सभी 75 जिलों को फायदा'
सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश को 33 लाख 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, ये पहली बार हुआ है. इस समिट के समापन के दौरान सीएम योगी ने कहा, पहले निवेश का मतलब एनसीआर होता था, लेकिन आज निवेश प्रदेश के सभी 75 जनपदो में हुए हैं, पूर्वांचल कभी विकास से अनभिज्ञ था, लेकिन पूर्वांचल में 9 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव आया है. हम इस निवेश के जरिए उत्तर प्रदेश के 93 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होगा.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






