
अब BJP सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की फिसली जुबान, आतंकियों को कहा 'हमारे'
AajTak
डिंडोरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते से जब मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर सवाल पूछा गया, तो उनकी जुबान फिसल गई.
मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बीजेपी नेताओं के बयान बेकाबू हो रहे हैं. पहले कैबिनेट मंत्री विजय शाह, फिर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और अब सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का एक विवादास्पद वीडियो सामने आया है.
डिंडोरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते से जब मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर सवाल पूछा गया, तो उनकी जुबान फिसल गई.
कुलस्ते ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने जिस तरह जवाब दिया है, हम उसकी सराहना करते हैं. हमारे लिए, सेना और अधिकारियों के लिए यह गौरव का विषय है कि पाकिस्तान के आतंकवादियों को हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है."
डिंडोरी जिले के अमरपुर ब्लॉक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मंडला-डिंडोरी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हुए थे. उस दौरान मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने आतंकवादियों को 'हमारे' कह दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने इसे सेना और शहीदों का अपमान बताते हुए बीजेपी नेताओं की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाए हैं. कुलस्ते का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में बीजेपी के अन्य नेताओं के बयानों ने भी विवाद खड़ा किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










