
अब 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, कैबिनेट का बड़ा फैसला
AajTak
कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए गए. इस दौरान 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 'आयुष्मान योजना' में शामिल करने का फ़ैसला लिया गया.
कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए गए. इस दौरान 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 'आयुष्मान योजना' में शामिल करने का फ़ैसला लिया गया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य 4.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करना है. सरकार ने कहा कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा.
कैबिनेट बैठक के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिबद्धता जताई थी कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के तहत कवरेज दिया जाएगा. आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त साझा टॉप-अप कवर मिलेगा. अगर वरिष्ठ नागरिक वर्तमान में किसी भी केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत कवर किए गए हैं, तो उनके पास आयुष्मान भारत में स्विच करने का विकल्प होगा.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










