
अब हवा में उड़ना नामुमकिन नहीं, इस जेट सूट को पहन लोग बन जाते हैं 'सुपरमैन'
AajTak
ब्रिटेन में एक शख्स ने एक ऐसा नायाब फ्लाइंग जेट सूट बनाया है जिसके सहारे वे हवा में उड़कर तीन विश्व रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. रिचर्ड ब्राउनिंग नाम के इस शख्स ने गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड्स द्वारा रखे गए स्पीड इवेंट में ये रिकॉर्ड्स तोड़े हैं.
ब्रिटेन में एक शख्स ने एक ऐसा नायाब फ्लाइंग जेट सूट बनाया है जिसके सहारे वे हवा में उड़कर तीन विश्व रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. रिचर्ड ब्राउनिंग नाम के इस शख्स ने गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड्स द्वारा रखे गए स्पीड इवेंट में ये रिकॉर्ड्स तोड़े हैं. (फोटो क्रेडिट: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स) गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड ने पहली बार एंकर स्पीड चैलेंज रखा है. इस स्पीड इवेंट का नाम था जेट सूट ट्रायएथलॉन. रिचर्ड का सबसे पहला चैलेंज था अपना बॉडी कंट्रोल्ड जेट इंजन पावर सूट पहनकर 100 मीटर स्प्रिंट करना. इस चैलेंज के लिए रिचर्ड ने अपने लिए एक स्पेशल जेट सूट तैयार किया.(फोटो क्रेडिट: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स) रिचर्ड का मकसद था कि वे दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दें. बोल्ट 100 मीटर की रेस को 9.58 सेकेंड्स में पूरी कर चुके हैं और ये एक विश्व रिकॉर्ड है. रिचर्ड ने जब अपने जेट इंजन पावर सूट को पहनकर हवा में उड़ान भरी तो वे इस रिकॉर्ड को तोड़े में कामयाब रहे. (फोटो क्रेडिट: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











