
'अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं...', बजट से पहले पीएम मोदी ने दिया बड़ा हिंट
AajTak
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. बुधवार, 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया. सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की पहचान रही है- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म. अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं.
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. बुधवार, 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया. सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की पहचान रही है- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म. अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं.
पीएम मोदी ने कहा, 'सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति ने सांसदों से जो अपेक्षाएं व्यक्त की हैं, मुझे विश्वास है कि सांसदों ने उसे गंभीरता से लिया होगा.' उन्होंने कहा, 'यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण सत्र है. 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है. यह दूसरे चौथाई की शुरुआत है. '2047 विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अहम 25 वर्षों की शुरुआत हो चुकी है.'
'आने वाला भविष्य बहुत उज्जवल है'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह दूसरे क्वाटर का पहला बजट है. निर्मला सीतारमण पहली महिला वित्त मंत्री हैं, जो लगातार 9वीं बार देश के संसद में बजट प्रस्तुत करने जा रही हैं. यह गौरव का पल है.' पीएम मोदी ने भारत-EU के बीच हुई फ्री ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष का प्रारंभ एक पॉजिटिव नोट पर हुआ. उन्होंने कहा कि भारत और EU का एग्रीमेंट इस बात की झलक है कि आने वाली दिशाएं कितनी उज्जवल हैं.
'बेस्ट क्वालिटी लेकर बाजार में जाएं'
उन्होंने कहा, 'हमारे देश के मैन्युफैक्चरर इस अवसर का इस्तेमाल क्षमताएं बढ़ाने के लिए करेंगे. वो इसे ऐसे ना देखें कि बहुत बड़ा बाजार खुल गया है और अब हमारा सामान सस्ते में पहुंच जाएगा. यह एक अवसर है इसलिए क्वालिटी पर बल दें. बेस्ट क्वालिटी लेकर बाजार में जाएं. यह EU के 27 देशों के खरीदारों का दिल जीत लेगा. इसका असर लंबे समय तक रहता है. यह प्रोडक्टिव भारत की दिशा में बड़ा कदम है. देश का ध्यान बजट की ओर जाना चाहिए. हमारी सरकार की नीति है- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म और अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं.'

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











