अब सिर्फ UP में ही नहीं DU-JNU जैसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी पढ़ सकेंगे मदरसा छात्र
AajTak
मदरसा बोर्ड से इंटरमीडिएट कामिल की परीक्षा देने वाले छात्र अब केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे. यूपी सरकार ने दिया है छात्रों को बड़ा मौका, पढ़ें डिटेल...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने मदरसा छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है. अब प्रदेश में मौजूद 17 हजार मदरसों में पढ़ने वाले 3 लाख से अधिक छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर मौके मिल सकते हैं. सरकार ने कहा है कि मदरसा बोर्ड से इंटरमीडिएट कामिल की परीक्षा देने वाले छात्र अब केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर आगे की उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे. इसके अलावा अब मदरसा छात्र भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा भी कर सकेंगे. मुख्यमंत्री के निर्देश पर यूपी मदरसा बोर्ड जल्द ही काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया (COBSEI) में रजिस्ट्रेशन कराने जा रहा है. इसके बाद मदरसा बोर्ड के छात्रों का केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला लेने का रास्ता खुल जाएगा. अभी COBSEI में रजिस्ट्रेशन न होने से छात्र राज्य विश्वविद्यालय में ही दाखिला ले पाते हैं. यूपी मदरसा बोर्ड के एक सदस्य ने मीडिया को बताया कि मदरसा बोर्ड से हर साल लाखों की संख्या में छात्र पढ़कर बाहर निकलते हैं. मार्कशीट होने के बाद भी वो केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं ले पाते हैं क्योंकि अन्य बोर्डों की तरह मदरसा बोर्ड COBSEI में रजिस्टर्ड नहीं है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











