
अब सिर्फ दो दिन बाकी, बस 10 मिनट में खुद भरें ITR, इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं
AajTak
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है. यानी अब सिर्फ दो दिनों का समय बचा है. अगर आप इनमक टैक्स के दायरे में आते हैं और अभी तक ITR नहीं भरा है, तो तुरंत इस काम को निपटा लीजिए.
एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है. सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि ITR भरने की डेडलाइ को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. अगर इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं और अभी तक अपना ITR नहीं भरा है, तो इस काम को तुरंत निपटा लीजिए.
आप इनकम टैक्स पोर्टल के जरिए आसानी से अपना ITR दाखिल कर सकते हैं. इसमें बस कुछ मिनट का समय लगेगा. लेकिन इसके लिए आपको अपने सारे डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे.
फॉर्म-16 में चेक करें ये डिटेल्स
अगर आप सैलरीड क्लास हैं, तो संस्थान की ओर से ITR फाइलिंग के लिए फॉर्म-16 उपलब्ध कर दिया गया होगा. ऐसे में ITR फाइलिंग से पहले फॉर्म-16 और एनुअल इनफॉरमेशन स्टेटमेंट (AIS) में दिए गए डेटा का मिलान जरूर करें. जिससे ये पता लग सके कि आयकर विभाग को जो डेटा दिया जा रहा है वो एकदम सटीक है.
फॉर्म-16 में इनकम की डिटेल्स और डिडक्शन के बारे में जानकारियां मौजूद होती हैं. कर्मचारी को फॉर्म-16 में जिक्र की गई डिटेल्स को चेक करना होता है. उसे देखना होगा कि ये कमाई गई राशि से मेल खाती है या नहीं. टैक्स रिटर्न और AIS में दी गई डिटेल्स में अंतर नहीं होना चाहिए. वरना इनकम टैक्स नोटिस भी भेज सकता है.
न्यू और ओल्ड टैक्स रिजीम चुनें

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











