
अब सिर्फ दिल्ली की महिलाएं ही कर सकेंगी DTC की बस में मुफ्त सफर, आधार कार्ड के बाद जारी होगा ‘पिंक पास’
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जल्दी ही दिल्ली की महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट की जगह पिंक पास लाएंगे. यह मुफ्त सफर केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए ही होगा.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जल्द ही राजधानी की महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए ‘पिंक टिकट’ की जगह ‘पिंक पास’ दिया जाएगा. हालांकि यह सुविधा केवल दिल्ली में निवास करने वाली महिलाओं के लिए ही लागू होगी. इसका लाभ बाहरी राज्यों की महिलाओं को नहीं मिलेगा.
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा नंदनगरी डिपो में आयोजित एक कार्यक्रम में की, जहां उन्होंने ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन भी किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता डीटीसी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. फिलहाल डीटीसी पर 65,000 करोड़ रुपये का घाटा है, जिसे चरणबद्ध तरीके से खत्म किया जाएगा.
रेखा गुप्ता ने बताया कि आईआईटी की मदद से दिल्ली में बस रूट्स का नए सिरे से खाका तैयार किया जा रहा है ताकि सफर और सुविधाजनक हो सके.
यह भी पढ़ें: बसों की संख्या घटाई, लगातार हुआ घाटा... डीटीसी से जुड़ी CAG रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में पेश
वहीं, दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि पिंक पास योजना के लिए एक विशेष सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जो जल्द ही आम लोगों के बीच लॉन्च किया जाएगा. साथ ही दिल्ली की महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











