
अब साढ़े 3 फीट के हो गए 'तिलगणेश'... हर साल एक तिल के बराबर बढ़ते हैं, जामवंत ने की थी स्थापना
AajTak
Til Ganesh Special: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में तिलगणेश मंदिर में एक ऐसा चमत्कार होता है जहां गणेश जी की प्रतिमा हर साल एक तिल के बराबर बढ़ती है. जामवंत गुफा के पास स्थित इस त्रेतायुगीन मंदिर की पूरी कहानी और तिल चौथ का महत्व यहां पढ़ें...
विंध्याचल की पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच एक ऐसा चमत्कारिक स्थान है, जिसका संबंध त्रेता और द्वापर युग से जुड़ा है. रायसेन जिले की बरेली तहसील के पास स्थित 'तिलगणेश' मंदिर में विराजमान भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के बारे में मान्यता है कि यह प्रतिवर्ष एक तिल के बराबर बढ़ रही है. आज तिल चौथ के पावन अवसर पर हज़ारों श्रद्धालु ऊबड़-खाबड़ रास्तों को पार कर बाबा के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं.
यह चमत्कारिक मूर्ति रायसेन जिले के बरेली तहसील में जामवन्त गुफा से 6 किलोमीटर दूर विंध्याचल की तलहटी में स्थित है. जामवन्त की गुफा जामगढ़ के पास है, जिसका उल्लेख पुराणों में भी मिलता है. पुराणों के अनुसार, त्रेतायुग के महान योद्धा जामवंत ने द्वापर युग में इस प्रतिमा की स्थापना की थी.
यह मंदिर जामवंत गुफा (जामगढ़) से महज 6 किलोमीटर दूर उदयगिरी और पपलई गांव के पास स्थित है. यहां रामायण और महाभारत कालीन शिलालेख मौजूद हैं. मान्यता है कि सतयुग में साकार, त्रेता में 8 भुजी और द्वापर में 6 भुजी गणेश जी की पूजा होती थी. यहां कलयुग के 4 भुजी गणेश जी की अत्यंत प्राचीन मूर्ति स्थापित है.
तिल चौथ पर विशेष पूजा
आज के दिन भक्त भगवान को विशेष रूप से तिल का प्रसाद भेंट करते हैं. यहां की मूर्ति का आकार धीरे-धीरे बढ़ना इसे देशभर के अन्य गणेश मंदिरों से अलग और चमत्कारिक बनाता है. मंदिर के चारों ओर 11वीं सदी के पाषाण शिव मंदिर और जामवंत के पदचिह्नों जैसी अनेक पुरातात्विक संपदाएं बिखरी पड़ी हैं.
दुर्गम रास्ता पर अटूट श्रद्धा

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








