
'अब यहां क्यों आए हो?' हरियाणा में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे JJP विधायक को महिला ने जड़ा थप्पड़
AajTak
हरियाणा के कैथल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए एक जेजेपी विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र में गए. जहां वो लोगों से बातचीत कर रहे थे इसी दौरान सामने खड़ी एक नाराज महिला ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया. नाराज महिला का कहना था कि अब यहां क्यों आए हो?
हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. कैथल, यमुनानगर, पंचकूला समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. कैथल में जब जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायक ईश्वर सिंह गुहला बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा और इसी दौरान गुस्साई एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया.
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जब विधायक वहां मौजूद लोगों से बात कर रहे थे तभी एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर रहे हैं तभी वहां सामने खड़ी एक महिला किसी बात पर गुस्सा हो जाती है और उन्हें थप्पड़ मार देती है. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें घेरे में ले लेते हैं.
बता दें हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है. जानकारी के मुताबिक, घग्गर नदी में आई बाढ़ की वजह से गुहला विधानसभा क्षेत्र के भाट उफान के कारण विधायक ईश्वर सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे और भाटिया गांव में ऐसे हालात को लेकर महिला नाराज थी.
I won't be taking any legal action against the woman. I have forgiven her: JJP MLA Ishwar Singh https://t.co/hSLNYhI1OQ
बांध टूटने से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






