
'अब महाराणा प्रताप की तरह लड़ेंगे और...' UGC के नए कानून पर क्या कह रहे लोग?
AajTak
UGC New Rules: यूजीसी के नए नियमों को लेकर बवाल है, अब कई संगठन इसके विरोध में आ गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि संगठनों को किस चीज को लेकर आपत्ति है?
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन यानी यूजीसी के कुछ नए नियमों को लेकर बवाल मचा हुआ है. जनरल वर्ग के लोग इसका विरोध कर रहे हैं और कई संगठन बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की तैयारी है. ऐसे में सवाल है कि आखिर ये कानून क्या है और इसका विरोध क्यों कर रहे हैं. तो जानते हैं इस बारे में अलग अलग संगठनों का क्या कहना है...
सबसे पहले जानते हैं कि आखिर विवाद क्या है... दरअसल, यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के उद्देश्य से कुछ नियम लागू किए हैं. नए रेगुलेशन में अब अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को भी जातिगत भेदभाव की परिभाषा में शामिल किया गया है. ऐसे में ओबीसी छात्र, शिक्षक और कर्मचारी भी अपने साथ होने वाले जातिगत भेदभाव या उत्पीड़न की शिकायत सक्षम प्राधिकारी के समक्ष दर्ज करा सकेंगे. इसके लिए हर यूनिवर्सिटी में एक समिति गठित की जाएगी.
अब विरोध इस बात पर किया जा रहा है कि इसमें ओबीसी, महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल करना जरूरी होगा, लेकिन जनरल कैटेगरी का सदस्य होने पर कुछ नहीं कहा गया है. इसके साथ ही लोगों की मांग है कि अगर आरोप गलत साबित होते हैं तो शिकायतकर्ता पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, जिसका कोई जिक्र नहीं है.
'महाराणा प्रताप की तरह लड़ेंगे'
इस बारे में प्रदर्शन कर रही श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने आजतक ऑनलाइन को बताया, 'ये कानून पूरी तरह से सामान्य वर्ग का विरोधी है. हम इसे लेकर आवाज उठाएंगे और व्यापक रुप से प्रदर्शन करेंगे. सबसे पहले हम राजस्थान विधानसभा का घेराव करेंगे, इसके बाद हम भारत बंद का ऐलान करेंगे और फिर भी कुछ नहीं होता है तो हम दिल्ली में संसद का घेराव करेंगे. लेकिन, इस मामले में सरकार को पीछे हटना होगा. इस बारे में हमने परशुराम सेना, राजपूत सभाओं समेत कई संगठनों से बात की है और वो तैयार है. अब आज हम यह तय कर लेंगे कि कब भारत बंद करना है.'
साथ ही महिपाल सिंह ने कहा, 'यूजीसी के इस मामले में एक राजपूत महाराणा प्रताप, एक ब्राह्मण परशुराम और एक वैश्य भामाशाह की भूमिका में नजर आएगा. सरकार को हर तरफ से घेरने की तैयारी की जा रही है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












