
अब भारत के समर्थन में आया जापान, चीन को दिया दो टूक जवाब
AajTak
चीन ने इस साल अपना ऑफिशियल स्टैंडर्ड मैप जारी किया था, जिसमें भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को भी चीन का हिस्सा दिखाया गया था. नए नक्शे में भारत के हिस्सों के अलावा चीन ने ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को भी चीनी क्षेत्र में शामिल किया है.
चीन के विवादित नक्शे को लेकर अब जापान भी भारत का समर्थन करने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है. फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम और ताइवान के बाद अब जापान ने भी चीन के स्टैंडर्ड मैप का विरोध किया है.
जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने बताया कि पिछले महीने चीन ने जो नया नक्शा जारी किया है. हमने उस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है. हमने चीन से इस नक्शे को वापस लेने को कहा है क्योंकि इस नक्शे में चीन ने जापान के ओकिनावा प्रांत के सेनकाकू द्वीप पर अपना दावा किया है. चीन ने सेनकाकू को दियाओयू द्वीप बताया है, जो कि इस द्वीप का चीनी नाम है.
मात्सुनो ने कहा कि यह द्वीप जापान का अभिन्न हिस्सा है. इसका जापान के लिए ऐतिहासिक महत्व है. हम अपने लोगों के जीवन और संपत्तियों की रक्षा करने के साथ-साथ अपनी जमीन, आसमान और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भी तत्पर खड़े हैं.
जापान के विरोध पर भड़का चीन
हालांकि, जापान की इस आपत्ति को चीन ने सिरे से खारिज किया है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने इस द्वीप को लेकर जापान के दावों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि दियाओयू द्वीप और उसके आसपास के द्वीप चीन के अधिकार क्षेत्र का हिस्सा है. इसके लिए स्टैंडर्ड मैप में इन्हें दर्शाने में कुछ भी गलत नहीं है.
बता दें कि इससे पहले फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम और ताइवान की सरकारों ने भी चीन के नए मैप का विरोध करते हुए भारत का साथ दिया था. इन देशों ने चीन के इस कदम पर कड़ी आपत्ति जाहिर की थी.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






