
अब बांग्लादेश ने कहा- हमें तो नहीं मिला USAID का पैसा, ट्रंप ने किया था 2.52 अरब देने का दावा
AajTak
बांग्लादेश के एक अधिकारी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने 29 मिलियन डॉलर के बारे में कहा था. हमने देखा तो हमें एनजीओ अफेयर्स में ये रकम कहीं नहीं दिखी. अगर वे हमें बताते हैं कि कौन सा NGO शामिल है तो हम इसकी पहचान कर सकते हैं. लेकिन कुल मिलाकर, यह पैसा अभी तक हमारे एनजीओ मामलों के रिकॉर्ड में नहीं देखा गया है.
अमेरिका USAID मनी पर बांग्लादेश ने पहली प्रतिक्रिया दी है. बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा है कि एलन मस्क की अगुआई वाले DOGE ने जिस 2 अरब 52 करोड़ रुपये को बांग्लादेश को देने की बात कही थी उसका तो कहीं रिकॉर्ड ही नहीं मिलता है.
16 फरवरी को ट्रंप प्रशासन में गठित खर्चे में कटौती करने वाले मंत्रालय DOGE (Department of Government Efficiency) ने कहा था कि वो USAID के तहत दुनिया के देशों को दिए जाने वाले 723 मिलियन डॉलर की रकम को खत्म कर रहा है. यानी कि अब ऐसी कोई भी रकम इन देशों को नहीं मिलेगी.
DOGE ने दावा किया था कि USAID की इसी फंडिंग के तहत बांग्लादेश को 29 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 2 अरब 52 करोड़ रुपये मिल रहे थे. अब बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा है कि ऐसी कोई भी रकम उनके खाते में है ही नहीं. यानी कि बांग्लादेश को ऐसी कोई रकम मिली ही नहीं.
बांग्लादेश के एनजीओ मामलों के ब्यूरो के महानिदेशक मोहम्मद अनवर हुसैन ने कहा,"हमने अपने रिकॉर्ड में ये धनराशि नहीं देखी है".
ब्यूरो बांग्लादेश सरकार का एक निकाय है जो विदेशी सहायता से बांग्लादेश में संचालित एनजीओ की गतिविधियों को सुगम बनाता है.
मोहम्मद अनवर हुसैन ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप ने 29 मिलियन डॉलर के बारे में कहा था. हमने देखा तो हमें एनजीओ अफेयर्स में ये रकम कहीं नहीं दिखी. अगर वे हमें बताते हैं कि कौन सा NGO शामिल है तो हम इसकी पहचान कर सकते हैं. लेकिन कुल मिलाकर, यह पैसा अभी तक हमारे एनजीओ मामलों के रिकॉर्ड में नहीं देखा गया है."

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










