
अब बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, कनाडा ने Pfizer के टीके को दी हरी झंडी
AajTak
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अगले हफ्ते तक युवा लोगों के लिए फाइजर की वैक्सीन को भी मंजूरी दे सकता है. अगले साल स्कूल खुलने के पहले कई लोगों को वैक्सीन की डोज देने की तैयारी है.
कोरोना संकट के बीच कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने 12-15 साल के बच्चों के लिए फाइजर कंपनी की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. कनाडा के स्वास्थ्य विभाग की मुख्य स्वास्थ्य सलाहकार सुप्रिया शर्मा ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि इस फैसले से बच्चों को सामान्य जीवन में जीने का अवसर मिलेगा. इससे पहले वैक्सीन को 16 साल या उससे ऊपर के उम्र के लोगों के लिए मंजूरी दी गई थी. यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अगले हफ्ते तक युवा लोगों के लिए फाइजर की वैक्सीन को भी मंजूरी दे सकता है. अगले साल स्कूल खुलने के पहले कई लोगों को वैक्सीन की डोज देने की तैयारी है. यह वैक्सीन पहले से ही 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए मंजूरी दे दी गई थी. इस वैक्सीन ने युवाओं को भी सुरक्षा प्रदान की थी. जिसके बाद अब यह नया ऐलान किया गया है.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









