
अब पेमेंट नहीं, KYC अपडेट के नाम पर हो रहा फ्रॉड, बरतें ये सावधानियां!
AajTak
कोरोना टाइम में जब हमारे ज्यादातर काम ऑनलाइन हो रहे हैं, तो फ्रॉड करने वालों ने भी नए-नए तरीके निकाल लिए हैं. अब ये लोग लोगों को ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ना ठग कर KYC अपडेट के नाम पर चूना लगा रहे हैं. ऐसे में आपको ये सावधानियां बरतने की जरूरत है.
अक्सर ये देखने में आता है कि फ्रॉड करने वाले लोग ग्राहकों को उनके डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड को अनब्लॉक करने के लिए KYC (ग्राहक की पहचान से जुड़े दस्तावेज) अपडेट करने की बात करके बरगलाते हैं. कई बार ये नेटबैंकिंग को अनब्लॉक करने के नाम पर भी होता है. ऐसे में आप एक अच्छा उपाय ये कर सकते हैं कि फोन पर KYC डिटेल देने से पहले अपने कार्ड से किसी ट्रस्टेड साइट पर पेमेंट करके देख लें. वहीं नेटबैंकिंग के लिए आप एक बार सीधे बैंक की साइट पर जाकर लॉगइन करके चेक कर लें, बजाय किसी लिंक पर क्लिक करने के. (Photo : Getty Images) लोग अब पेमेंट के लिए SMS, E-Mail पर आने वाले लिंक से तो बचने लगे हैं. लेकिन अब फ्रॉड करने वालों ने KYC अपडेट का सहारा लिया है. यहां पर भी आपको वैसे ही सावधानी बरतने की जरूरत है और SMS या ई-मेल पर आने वाले KYC अपडेट के किसी भी लिंक को क्लिक करने की जरूरत नहीं है. बैंक को जब भी आपकी KYC अपडेट करनी होगी तो आप अपनी ब्रांच जाकर उसे कर सकते हैं. (Photo : Getty Images) कई बार SMS या E-Mail में लिंक ना देकर नंबर दिया होता है. साथ में लिखा होता है कि या तो इस नंबर पर कॉल करें. आपको इस तरह के नंबर से भी सावधान रहना है. अक्सर देखा गया है जब ग्राहक इस नंबर पर क्लिक करते हैं तो वह नंबर की शक्ल में लिंक ही होता है. कई बार ये नंबर भी होता है और यदि आप कॉल करते हैं तो वो मिस्ड कॉल की तरह अपने आप कट जाता है. लेकिन तब तक आपके एकाउंट की डिटेल हैकर्स तक पहुंच जाती है. ऐसे में इनसे बचने की जरूरत है. (Photo : Getty Images)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











