
अब नहीं मिलतीं Aadhaar से जुड़ी ये दो सेवाएं, जानें क्या है विकल्प
AajTak
यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ऐसी कई सेवाएं देता है जिससे लोग आधार कार्ड के ब्योरे को अपडेट कर सकते हैं. ज्यादातर अपडेट अब UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर ही हो जाते हैं.
आधार कार्ड (Aadhaar card) अब देश में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज हो गया है. आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र जैसी कई तरह की जरूरतों के लिए किया जाता है. यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ऐसी कई सेवाएं देता है जिससे लोग आधार कार्ड के ब्योरे को अपडेट कर सकते हैं. ज्यादातर अपडेट अब UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर ही हो जाते हैं. लेकिन UIDAI ने दो तरह की अपडेट सेवाओं को बंद कर दिया है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए. (फाइल फोटो) आधार कार्ड रीप्रिंट: UIDAI ने आधार कार्ड (Aadhaar card) रीप्रिंट सेवा को बंद कर दिया है. UIDAI ने कहा है कि ऑर्डर आधार रीप्रिंट सर्विस को बंद कर दिया गया है. इसकी जगह आप ऑनलाइन आधार पीवीसी कार्ड का ऑर्डर कर सकते हैं. यही नहीं, आप अपने e-Aadhaar का प्रिंट लेकर उसे फ्लेक्सिबल पेपर फॉर्मेट में भी रख सकते हैं. (फाइल फोटो) इसका मतलब यह है कि अब अगर आधार कार्ड गायब होता है या उसमें कोई अपडेट होता है तो उसे सेंटर जाकर रीप्रिंट कराने की जगह कार्डधारक आधार कार्ड के नए वर्जन को डाउनलोड कर सकता है जिसे आधार PVC कार्ड कहते हैं और जिसे पर्स में रखकर कैरी करना आसान होता है. इसमें कई तरह की सिक्योरिटी फीचर्स भी होती हैं. UIDAI ने कहा है कि Aadhaar PVC कार्ड को वेबसाइट से ऑर्डर करने के लिए 50 रुपये का पेमेंट करना होगा. (फाइल फोटो)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











