
अब दोहरी जंग लड़ रहा इजरायल, हमास के बाद हिजबुल्लाह के ठिकानों पर दागे गोले
AajTak
इजरायली कस्बों पर फिलिस्तीनी हमलों में करीब 600 इजरायली लोग मारे गए है, जबकि 2000 लोग घायल हुए हैं. उधर, इजरायल की जवाबी बमबारी में 313 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इजरायली मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना ने दक्षिणी इज़राइल में दर्जनों टैंक जुटाए हैं.
इजरायल-हमास की जंग में लेबनान के हिजबुल्लाह की एंट्री हो गई है. रविवार की सुबह हिजबुल्लान ने दक्षिणी लेबनान इलाके से इजरायल पर मोर्टर और गोले दागे थे. इसके जवाब में इजरायल ने भी अपनी तोपों का मुंह हिजबुल्लाह के ठिकानों की ओर मोड़ दिया है. जानकारी के मुताबिक इजरायली टैंक इजरायल-लेबनान बॉर्डर की ओर आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि इजरायल और लेबनान के शक्तिशाली सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ गया है. दोनों छोर से तोपें और रॉकेट दागे जा रहे हैं. इजरायली सेना ने कहा कि उसने लेबनान की सीमा में हिजबुल्लाह की एक चौकी पर हमला किया है.
इजरायली सेना ने कहा कि उसने लेबनान के उस हिस्से में तोपें दागीं हैं, जहां आज सुबह सीमा पार से गोलाबारी की गई थी. वहीं, हिजबुल्लाह ने कहा कि वह फिलिस्तीन के "प्रतिरोध" समूहों के नेताओं के साथ सीधे संपर्क में है. वह इजरायल पर फिलिस्तीनी हमलों का समर्थन करता है. हमास का ये अटैक इजरायल को साफ और कड़ा मैसेज है. हिजबुल्लाह ने आज शेबा फार्म्स में स्थित एक इजरायली सैन्य चौकी को निशाना बनाया था. हिजबुल्लाह दक्षिणी लेबनान को कंट्रोल करता है.
हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारी हाशेम सफ़ीद्दीन ने बेरूत के बाहरी इलाके में फिलिस्तीनी लड़ाकों से कहा कि हमारी बंदूकें और रॉकेट आपके पास हैं. हमारे पास जो कुछ भी है, वह आपका है. हिज़्बुल्लाह के गढ़ दहिह में एक कार्यक्रम हुआ था.
इजरायली कस्बों पर फिलिस्तीनी हमलों में करीब 600 इजरायली लोग मारे गए है, जबकि 2000 लोग घायल हुए हैं. उधर, इजरायल की जवाबी बमबारी में 313 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इजरायली मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना ने दक्षिणी इज़राइल में दर्जनों टैंक जुटाए हैं. इस क्षेत्र में भीषण लड़ाई चल रही है, जहां हमास के लड़ाकों ने घुसपैठ की है. दक्षिणी इजरायल के कई इलाकों में इजरायली बलों और फिलिस्तीनी लड़ाकों के बीच अधिक गोलीबारी हुई है.
इजरायली प्रवक्ता ने गाजा के दाराज क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वह जितनी जल्दी हो सके, इस इलाके को खाली कर दें.उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी लड़ाकों द्वारा किए गए ऑपरेशन हमें रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं. हमें आपको या आपके परिवारों को नुकसान पहुंचाने में कोई दिलचस्पी नहीं है, अपनी सुरक्षा के लिए इस इलाके को खाली कर दें. साथ ही कहा कि हम हमला करने से पहले अजीज मस्जिद के पास अल-दराज पड़ोस के निवासियों से तुरंत जगह छोड़ने का आह्वान करते हैं.
गाजा में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इजरायली हमलों में अब तक कम से कम 313 लोग मारे गए हैं, और लगभग 2,000 घायल हुए हैं. उधर, मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर में एक पुलिस अधिकारी ने दो इजरायली पर्यटकों की हत्या कर दी है. उधर, हमास ने दावा किया कि उसके अल-क़सम ब्रिगेड ने रविवार को इज़रायली क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजे हैं.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



