
अब दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगा इजरायल, अमेरिका भेज रहा THAAD बैटरी और 100 स्पेशल जवान
AajTak
अमेरिका जल्द ही इजरायल में टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात करने जा रहा है. यह सिस्टम ईरान की बैलेस्टिक मिसाइलों को रोकने में सक्षम होगा. THAAD बैटरी इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाएगी.
इजरायल अब युद्ध के मैदान में और ताकतवर होने जा रहा है. अमेरिका जल्द ही इजरायल को एंटी बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम 'टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस' (THAAD) भेजने जा रहा है ताकि ईरान से निपटने में मदद मिल सके. यह एडवांस मिसाइल डिफेंस सिस्टम है. इसे ऑपरेट करने के लिए करीब 100 एक्सपर्ट अमेरिकी जवान भी इजरायल भेजे जाएंगे.
बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने लड़ाकों ने इजरायल में घुसकर हमला कर दिया था. उसके बाद इजरायल ने गाजा में जवाबी कार्रवाई की. इस युद्ध में हिज्बुल्लाह और ईरान ने भी इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इन हमलों के बाद से इजरायल में पहली बार अमेरिकी सेना की तैनाती की जा रही है.
मजबूत होगी इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली
पेंटागन (अमेरिकी रक्षा कार्यालय) के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट्रिक राइडर ने रविवार को एक बयान जारी किया और कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन III को टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस सिस्टम (THAAD) और उसके चालक दल को तैनात करने का निर्देश दिया है. यानी अब इजराइल को अपने वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलेगी. THAAD बैटरी को बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए डिजाइन किया गया है.
अमेरिका ने क्या कहा?
यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट लिखा, राष्ट्रपति के निर्देश पर सचिव ऑस्टिन ने 13 अप्रैल और फिर 1 अक्टूबर को ईरान के हमलों के बाद इजरायल की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करने के लिए एक टर्मिनल हाई-अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) बैटरी और अमेरिकी सैन्य कर्मियों के संबंधित दल की तैनात करने की मंजूरी दी है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









