
'अब दर्द उठने लगा है, मुझे हेलीकॉप्टर भेजकर उठवा लीजिए,' सड़क मांगने वाली गर्भवती लीला साहू ने सांसद को याद दिलाया 'वादा'
AajTak
Leela Sahu New Video: सीधी सांसद राजेश मिश्रा ने अपने एक बयान में कहा था कि डिलीवरी की तारीख नजदीक आने पर लीला को अस्पताल के लिए 'उठवा लेंगे.' अब इसी वादे को मुद्दा बनाकर गर्भवती लीला ने सांसद तक अपनी बात पहुंचाने के लिए वीडियो जारी किया है.
मध्य प्रदेश के सीधी जिले की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने नया वीडियो जारी कर गर्भवती अवस्था में सांसद राजेश मिश्रा से उनका वादा पूरा करने की अपील की है. सांसद ने अपने एक बयान में कहा था कि डिलीवरी की तारीख नजदीक आने पर लीला को अस्पताल के लिए 'उठवा लेंगे.' अब इसी वादे को मुद्दा बनाकर गर्भवती लीला ने सांसद तक अपनी बात पहुंचाने के लिए वीडियो जारी किया है.
सीधी जिले के खड्डी खुर्द बगैया टोला की रहने वाली लीला साहू ने सांसद से अपील करते हुए कहा, "अब जरूरत है...आप अपना वादा पूरा कीजिए...वो दिन आ गया, जिस दिन के लिए आप सीना ठोककर कह रहे थे कि हम लीला साहू को उठवा लेंगे...मतलब प्रसव के लिए उठवा लेंगे. अब लीला साहू प्रसव पीड़ा से जूझ रही हैं...वो आपसे अपील कर रही हैं कि सांसद जी, अब हेलीकॉप्टर भेज दीजिए...क्योंकि अब उन्हें दर्द हो रहा है...और यह दर्द प्रसव से पहले वाला है."
हालांकि, इससे पहले कल सुबह लीला साहू की देवरानी को प्रसव पीड़ा के दौरान एंबुलेंस बुलाई गई, जो उनके घर तक पहुंच गई थी. एंबुलेंस ने लीला की देवरानी को अस्पताल पहुंचाया था.लेकिन लीला साहू सांसद के वादे के पूरा होने का इंतजार कर रही हैं.
सांसद ने सड़क बनवाने का भी वादा किया था, लेकिन अभी तक इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. हालांकि, स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने अपने निजी खर्चे पर सड़क का अस्थाई निर्माण शुरू करवाया है.
बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू पिछले एक साल से अपने गांव की सड़क के लिए अभियान चला रही हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इस सड़क का निर्माण नहीं हो सका है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










