
अब तक $600 अरब... ट्रंप ने पेश किया टैरिफ से कमाई का आंकड़ा, बोले- इसने US को मजबूत किया
AajTak
Donald Trump ने एक बार फिर से Tariff को अमेरिका को मजबूत बनाने वाला करार दिया है और इससे आने वाला रेवेन्यू 600 अरब डॉलर तक रहने की बात कही है.
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) बीते साल 2025 में खूब सुर्खियों में रहे थे और साल 2026 में भी उनकी चर्चाएं जोरों पर हैं. हाल ही में वेनेजुएला में सैन्य अभियान (US Strikes Venezuela) और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने Venezuela Oil Sector में एंट्री का दावा करते हुए एनर्जी सेक्टर में हड़कंप मचा दिया है. वहीं अब उन्होंने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा है कि टैरिफ से अमेरिका को 600 अरब डॉलर मिलने वाले हैं.
आने वाले हैं 600 अरब डॉलर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media) ट्रुथ सोशल पर का दावा है कि टैरिफ से होने वाली वसूली 600 अरब डॉलर (करीब 54.12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) से अधिक होगी. हालांकि, यहां बता दें कि Donald Trump द्वारा अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने के आरोपों को लेकर कानूनी चुनौतियों के बीच अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय (US Supreme Court) में टैरिफ व्यवस्था की जांच चल रही है, जिसका फैसला आना अभी बाकी है.
Tariff ने US को मजबूत बनाया अपनी Social Media Post में अमेरिकी राष्ट्रपति ने वाशिंगटन को टैरिफ के रूप में 600 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि प्राप्त होने का बड़ा दावा करते हुए तर्क दिया कि इन शुल्कों ने संयुक्त राज्य अमेरिका को वित्तीय और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों के स्तर पर और भी मजबूत बनाया है.
मीडिया के अनुमानों पर ट्रंप क्या बोले? बता दें कि बीते कुछ दिनों में US Tariff Revenue के अनुमान जाहिर करती हुईं कई रिपोर्ट्स आईं हैं, जिनमें इसका आंकड़ा 200-220 अरब डॉलर तक रहने की बात कही गई है. इन अनुमानों को लेकर ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में लिखा कि, रेवेन्यू कलेक्शन को तथाकथित मीडिया द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के आने वाले टैरिफ से जुड़े फैसले को प्रभावित करने के लिए आंकड़ों को कम करके पेश किया जा रहा है.
क्यों SC में टैरिफ का मामला? गौरतलब है कि US Supreme Court में टैरिफ व्यवस्था की जांच की जा रही है, क्योंकि इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया है? अदालत ने इस मामले पर आखिरी बार बीते नवंबर 2025 में सुनवाई की थी और अंतिम निर्णय 2026 तक के लिए टाल दिया था. हालांकि, कोर्ट की ओर से ये साफ नहीं किया गया था कि फैसला कब तक आएगा.
अप्रैल 2025 से टैरिफ बम फोड़ने की शुरुआत डोनाल्ड ट्रंप ने बीते साल 2 अप्रैल 2025 से भारत, चीन, ब्राजील समेत कई देशों पर भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ यानी पारस्परिक टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. अमेरिकी राष्ट्रपति की इस टैरिफ पॉलिसी का उद्देश्य दरअसल अमेरिकी उत्पादों पर अन्य देशों द्वारा लगाए गए हाई टैरिफ के जवाब में बराबर का टैक्स लगाना था और इसे उन्होंने 'लिबरेशन-डे' करार दिया था. इसके बाद कुछ देशों पर लागू टैरिफ कम भी किए गए, तो कुछ पर बढ़ा दिए गए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








