
अब जिंदगी भर समुद्र के बीच रहेंगे..., कपल ने खरीदा गजब का रिटायरमेंट होम
AajTak
एक बुजुर्ग कपल ने अपना सबकुछ बेचकर क्रूज जहाज एमवी नैरेटिव पर रहने की योजना बनाई है. उन्होंने 20 करोड़ रुपये में एक शिप केबिन खरीद लिया है और वह जिंदगीभर शिप पर रहने को तैयार हैं.
लोगों के पास अक्सर रिटायरमेंट के बाद के लिए दिलचस्प प्लान होते हैं. कोई शांत जगह पर घर बनाना चाहता है तो कोई अपने शौक को पूरा करने लगता है. लेकिन हाल में बुजुर्ग कपल ने अपने लिए गजब का रिटायरमेंट होम प्लान किया है.
20 करोड़ रुपये में खरीदा छोटा सा केबिन
ये कपल अपना घर बेच रहा है और पूरे समय के लिए एक क्रूज जहाज एमवी नैरेटिव पर रहने की योजना बना रहा है. 80 वर्षीय माइक सोरोकर और उनकी 75 वर्षीय पत्नी बारबरा ने जहाज एमवी नैरेटिव में $2.5 मिलियन (20 करोड़ रुपये) में एक केबिन खरीद लिया है और वे उसकी किस्तें चुका रहे हैं. माइक और बारबरा जीवन का बाकी सारा समय समुद्री के बीच में या सागर किनारे रहकर गुजारना चाहते हैं.
क्रूज पर लॉन्ड्री सर्विस, जिम से लेकर 20 रेस्तरां तक
अन्य क्रूज जहाजों के अलग एमवी नैरेटिव सिर्फ छुट्टियों के लिए ठहरने की पेशकश नहीं कर रहा है, बल्कि पूरे क्रूज केबिन और अपार्टमेंट बेच रहा है, जिन्हें लांग टर्म के लिए या छुट्टियों के किराये के रूप में खरीदा जा सकता है.जहाज बनाने वाली कंपनी स्टोरीलाइन्स ने वादा किया है कि वह शिप पर ढेर सारी एक्टिविटी, लॉन्ड्री सर्विस, जिम से लेकर 20 रेस्तरां और बहुत कुछ ऑन-बोर्ड देगी.
'बिना भागदौड़ और दबाव के जीना है'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












