
अब गाड़ियां भी बनाएंगे Gautam Adani? EV सेक्टर में मचेगा घमासान!
AajTak
अडानी समूह पहले इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल (Electric Commercial Vehicle) पर ध्यान देने की योजना के साथ आगे बढ़ रहा है. इस योजना के हिसाब से कंपनी पहले अपने इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक बस (Electric Bus), इलेक्ट्रिक ट्रक (Electric Truck) और इलेक्ट्रिक कोच (Electric Coach) बनाएगी.
देश के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) अब ऑटो सेक्टर (Auto Sector) में उतरने की तैयारी में हैं. खबरों के अनुसार, अडानी समूह (Adani Group) की योजना इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) सेगमेंट में पैर पसारने की है. इसके लिए समूह से जुड़े एक ट्रस्ट ने ट्रेडमार्क (Trademark) रजिस्टर करा लिया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












