
'अब गांधी का भी देश दूसरा गाल आगे नहीं करेगा, हम प्रतिक्रिया देंगे', शशि थरूर ने इंडिया के जीरो टेरर टॉलरेंस पर बड़ी बात कह दी
AajTak
पनामा पहुंचे कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान के पहलगाम हमले का मकसद बताते हुआ कहा कि,
पाकिस्तान के आतंकी करतूतों का पर्दाफाश करने के लिए विदेशी दौरे पर गए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि अब महात्मा गांधी का भी देश ऐसी हरकत होने पर अपने दूसरे गाल को आगे नहीं करेगा और प्रतिक्रिया देगा.
पनामा में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख की पुष्टि की और कहा कि देश दूसरा गाल नहीं आगे करेगा तथा किसी भी हमले का जवाब देगा.
पनामा में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए थरूर ने महात्मा गांधी की शिक्षा पर जोर दिया कि बिना किसी डर के जीना चाहिए. थरूर ने कहा, "उन्होंने (महात्मा गांधी ने) हमें स्वतंत्रता के लिए हमारे संघर्ष में अपने साहसी नेतृत्व में यह भी सिखाया कि हमें हमेशा अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए. हमें हमेशा उन मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए जिन पर हम विश्वास करते हैं, और हमें बिना किसी डर के जीना चाहिए. डर से मुक्ति ही वह चीज है जिसके लिए हमें भारत में इन दिनों उन दुष्ट लोगों के बुरे हमलों के खिलाफ लड़ना है जिन्हें दुनिया आतंकवादी कहती है, लेकिन जो मानते हैं कि हमारे देश में आकर, निर्दोष लोगों को मारकर और फिर से भागकर वे किसी तरह किसी बड़े राजनीतिक या धार्मिक उद्देश्य को हासिल कर लेंगे. "
कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह ऐसी चीज नहीं है कि इसके आगे कोई भी स्वाभिमानी देश झुक जाएगा, और यहां तक कि महात्मा गांधी की धरती भी ऐसा होने पर दूसरा गाल नहीं बढ़ाएगी, हम इसका जवाब देंगे. ऑपरेशन सिंदूर के बारे में आगे बोलते हुए थरूर ने भारत के ऑपरेशन के दौरान मारे गए आतंकवादियों का अंतिम संस्कार करने के लिए पाकिस्तानी सेना की आलोचना की.
थरूर ने कहा कि, "जब हमने आतंकी मुख्यालय पर हमला किया, तो कुछ लोग मारे गए और निश्चित रूप से इनका अंतिम संस्कार भी किया गया. उस अंतिम संस्कार में कुछ बहुत ही प्रमुख लोग मौजूद थे, कम से कम एक व्यक्ति ऐसा था जिसका नाम संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति द्वारा सूचीबद्ध किया गया था. वे पाकिस्तानी सेना और पुलिस के सबसे उच्च स्तर के वर्दीधारी लोग थे जो आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में शोक मना रहे थे.
उन्होंने कहा कि यह वह देश है जो अब कहता है कि हम निर्दोष हैं. हमने ऐसा नहीं किया. आप उन लोगों के लिए शोक नहीं मनाते जिन्हें आप नहीं जानते.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








