
अब अरब देशों ने ट्रंप को दिखाई आंख, फिलिस्तीनियों को गाजा से हटाने के फैसले पर बनाई ये 'रणनीति'
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में गाजा से फिलीस्तीनियों को अरब देशों में ट्रांसफर करने का सुझाव दिया था. ट्रंप चाहते हैं कि युद्धग्रस्त गाजा में शांति के लिए यहां की आबादी को शिफ्ट किया जाए.लेकिन अमेरिका का ये फैसला अरब देशों को रास नहीं आ रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में गाजा से फिलीस्तीनियों को अरब देशों में ट्रांसफर करने का सुझाव दिया था. ट्रंप चाहते हैं कि युद्धग्रस्त गाजा में शांति के लिए यहां की आबादी को शिफ्ट किया जाए.लेकिन अमेरिका का ये फैसला अरब देशों को रास नहीं आ रहा है. जॉर्डन, मिस्त्र समेत कई अरब देशों ने इसका विरोध किया है. आइए जानते हैं कि आखिर ट्रंप के इस फैसले पर अरब देश क्यों आपत्ति जता रहे हैं और वो इसके विरोध के लिए क्या कर रहे हैं.
अरब देशों ने किया विरोध
अमेरिका के इस प्रस्ताव का अबतक 5 देशों ने खुलकर विरोध किया है. मिस्त्र की राजधानी काहिरा में मिस्त्र, जॉर्डन, यूएई, सऊदी अरब, कतर, फिलिस्तीनी प्राधिकरण और अरब लीग के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक हुई. इसमें कहा गया कि वे फिलिस्तीनियों के जबरन गाजा से बाहर निकालने और अरब देशों में बसाने के फैसले के खिलाफ हैं. इन देशों का तर्क है कि इससे अन्य देशों में अस्थिरता फैल जाएगी.
अरब देशों का क्या कहना है...
मिस्त्र ने इस फैसले का विरोध करते हुए फिलिस्तीनियों को अपने देश में शरण देने से इनकार कर दिया है. जॉर्डन का भी कहना है कि वह इस फैसले को नहीं मानेंगे. उन्होंने कहा कि इस कदम से फिलिस्तीनियों के अधिकारों का हनन होगा और शांति की बातें अधर में रह जाएंगी.
यह भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी और टैरिफ का टेरर... पनामा से चीन के मेगा प्रोजेक्ट को झटका

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.












