
अब अफगानिस्तान ने इस्लामाबाद तक की एयरस्ट्राइक, पाकिस्तान के 4 मिलिट्री बेस पर अटैक
AajTak
अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सेना को खुली चुनौती दिए के उजाले में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर एयरस्ट्राइक किया है. ये एयरस्ट्राइक आज सुबह 11 के आस-पास किए गए हैं. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि एयरस्ट्राइक में इस्लामाबाद में मिलिट्री कैंप को निशाना बनाया गया है.
पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मारने के बाद अफगानिस्तान ने अब उसके शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि आज सुबह करीब 11 बजे इस्लामाबाद में अफगान एयरफोर्स ने एयर स्ट्राइक की है. अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि नेशनल मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस से जुड़ी एयर फ़ोर्स ने दिन के उजाले में इस हमले को अंजाम दिया है.
रिपोर्ट के अनुसार अफगानी एयरफोर्स ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में फ़ैज़ाबाद शहर के पास एक मिलिट्री कैंप पर हमला किया है. साथ ही साथ ही खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा में एक आर्मी बैरक और जमरूद में एक मिलिट्री साइट को निशाना बनाया है. इसके अलावा एबटाबाद में भी अफगानिस्तान की वायुसेना ने हमले किए हैं.
ये स्ट्राइक सुबह 11:00 बजे इस्लामाबाद में फैजाबाद के पास एक मिलिट्री कैंप, नौशेरा कैंट, जमरूद मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद को टारगेट करके किए गए.
मिनिस्ट्री के मुताबिक, ऑपरेशन में खास मिलिट्री साइट्स, सेंटर्स और फैसिलिटीज़ को कामयाबी से निशाना बनाया गया. ये स्ट्राइक कल रात काबुल, कंधार और पक्तिया में किए गए पाकिस्तानी मिलिट्री एयर रेड्स के जवाब में किए गए.
Afghan media claiming the Taliban carried out a drone strike targeting the Nowshera Cantt in Khyber Pakhtunkhwa province. https://t.co/qG3FohPLRL pic.twitter.com/SQ8OFdhvRK
इस हमले में ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया है. हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








