
'अब्दुल्ला और मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार के लिए ISI से मिलाया हाथ', बीजेपी नेता तरुण चुघ का हमला
AajTak
बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार की राष्ट्र-विरोधी राजनीति ने जम्मू-कश्मीर को पतन के कगार पर पहुंचा दिया था. लेकिन अब उनके राष्ट्र-विरोधी मंसूबे सफल नहीं होंगे, क्योंकि लोग उनकी राजनीतिक साजिशों के प्रति जाग गए हैं.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कश्मीरी पंडितों पर हो रहे अत्याचार के लिए फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और गांधी-नेहरू के परिवारों को जिम्मेदार ठहराया. चुघ ने आरोप लगाया कि इन परिवारों ने पंडितों की बड़े पैमाने पर हत्याएं करने और उन्हें 90 के दशक में राज्य छोड़ने के लिए पाकिस्तान की एजेंसी ISI के साथ हाथ मिलाया था.
संसद में फारूक अब्दुल्ला के इस तर्क पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 1989 में कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने की कोशिश की थी, चुघ ने कहा कि यह झूठ का पुलिंदा है जो अब्दुल्ला कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि तथ्य ये है कि अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडितों को प्रताड़ित करने, हत्याओं और बलात्कारों द्वारा उन पर अत्याचार करने और उन्हें राज्य छोड़ने के लिए मजबूर करने की योजना बनाई थी.
उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार की राष्ट्र-विरोधी राजनीति ने जम्मू-कश्मीर को पतन के कगार पर पहुंचा दिया था. अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए चुघ ने कहा कि तब से जम्मू-कश्मीर में एक नए युग की शुरुआत हुई है और लोगों ने विकास और प्रगति का एक नया जीवन जीना शुरू कर दिया है. वे कर्फ्यू और पत्थरों की बात नहीं करते, वे प्रगति और विकास की बात करते हैं.
उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला और मुफ्ती जम्मू-कश्मीर को फिर से हिंसा और अशांति के स्तर पर ले जाने पर आमादा हैं, लेकिन अब उनके राष्ट्र-विरोधी मंसूबे सफल नहीं होंगे, क्योंकि लोग उनकी राजनीतिक साजिशों के प्रति जाग गए हैं.
नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के मुखिया और लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि स्मृति इरानी ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने से पहले तक वहां नाबालिग लड़कियों की शादी पर कोई रोक नहीं थी. इसपर जवाब देते हुए सांसद फारूक अब्दुल्ला ने लोकसभा में कश्मीरी पंडितों का जिक्र किया. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र की मंत्री ने कहा कि जब से उनकी सरकार आई है, जम्मू कश्मीर में बाल विवाह रुक गए हैं. लेकिन वह पूरी तरह गलत हैं. महाराजा हरि सिंह ने 1928 में एक एक्ट बनाया था जिसके तहत वहां बाल विवाहों पर पूरी तरह रोक लगी थी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







