
'अबू आजमी 100% जेल जाएंगे', CM देवेंद्र फडणवीस बोले- संभाजी महाराज का अपना बर्दाश्त नहीं
AajTak
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चाहे अबू आजमी हों या कोई और, छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. जरूरत पड़ी तो हम ऊपरी अदालत में जाएंगे. उद्धव ठाकरे ने मांग की कि अबू आजमी को स्थायी रूप से विधानसभा से निलंबित किया जाना चाहिए.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाले अपने बयान को लेकर विवादों में घिरे मुंबई के मानखुर्द-शिवाजी नगर से सपा विधायक अबू आसिम आजमी की सख्त लहजे में आलोचना की. उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में कहा कि आजमी को 100 परसेंट जेल में डाला जाएगा. बता दें कि सपा विधायक को उनकी टिप्पणी के लिए महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित किया गया है.
सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विधानसभा में जोर देकर कहा कि औरंगजेब की प्रशंसा मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके योद्धा-पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है, दोनों महाराष्ट्र में सम्मानित महापुरुष हैं, जिन्हें राज्य में पूजा जाता है. 26 मार्च को चालू बजट सत्र समाप्त होने तक विधानसभा से निलंबित अबू आसिम आजमी ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि अपनी विवादास्पद टिप्पणी वापस लेने के बावजूद उन्हें दंडित किया गया है.
यह भी पढ़ें: अबू आजमी के विवादित बयान पर उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र तक सियासी हड़कंप, देेखें स्पेशल रिपोर्ट
आजमी को 100 प्रतिशत जेल में डाला जाएगा: फडणवीस
विधान परिषद में, जब नेता प्रतिपक्ष शिव सेना (यूबीटी) के अंबादास दानवे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछा कि अबू आजमी को उनकी टिप्पणी के लिए जेल क्यों नहीं भेजा गया, तो उन्होंने कहा, 'आजमी को 100 प्रतिशत जेल में डाला जाएगा.' देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'चाहे अबू आजमी हों या कोई और, छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. जरूरत पड़ी तो हम ऊपरी अदालत में जाएंगे.'
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'जितेंद्र अव्हाड ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करते हुए कहा था कि वह औरंगजेब से छोटे हैं और औरंगजेब विशाल और अच्छे कद काठी का था. क्या किसी ने आव्हाड का विरोध किया? निंदा करते समय आप चयनात्मक नहीं हो सकते. इसी तरह, नेहरू की किताब द डिस्कवरी ऑफ इंडिया में भी छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी है. क्या विपक्ष इसके खिलाफ बोलेगा. क्या उनमें नेहरू की निंदा करने की हिम्मत है?'

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







