
'अफसर फोन नहीं उठा रहे', UP के मंत्री दिनेश खटीक के बाद अब BJP विधायक की चिट्ठी वायरल
AajTak
उत्तर प्रदेश में मंत्रियों और विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है. यूपी के मंत्री दिनेश खटीक के बाद उन्नाव के सफीपुर से विधायक बंबा लाल दिवाकर का पत्र सामने आया है. डीएम और सीडीओ को लिखे गए पत्र में क्षेत्र के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में सब कुछ ठीक चलता नजर नहीं आ रहा है. पहले यूपी के मंत्री दिनेश खटीक का इस्तीफा सामना आया था. केंद्रीय गृह मंत्री को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें दलित होने की वजह से सरकार में सम्मान नहीं मिलता. अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते. अब एक विधायक का पत्र सामने आया है. इसमें एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
दरअसल, ये लेटर उन्नाव के सफीपुर से विधायक बंबा लाल दिवाकर ने लिखा है. डीएम और सीडीओ को लिखे गए पत्र में क्षेत्र के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. विधायक ने आरोप लगाया है कि एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रजनीश चंद्र अनुरागी फोन रिसीव नहीं करते. अगर फोन उठाते भी है, तो अनुचित और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं.
विधायक बंबा लाल दिवाकर ने डीएम और सीडीओ को लिखे पत्र में इंजीनियर रजनीश चंद्र अनुरागी को अक्षम बताकर ट्रांसफर करने और अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है. विधायक ने आरोप लगाया है कि 5 से 10 बजे तक फोन करने पर भी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने उनका फोन नहीं उठाया.
योगी के मंत्री चल रहे नाराज योगी सरकार में तीन मंत्रियों बृजेश पाठक, जितिन प्रसाद और दिनेश खटीक के नाराज होने की चर्चा है. दिनेश खटीक ने तो अमित शाह को इस्तीफा भी भेज दिया. उधर, जितिन प्रसाद भी नाराज बताए जा रहे हैं. वे दिल्ली में बीजेपी अलाकमान से मिलने भी पहुंचे थे. दरअसल, उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों के तबादलोंं और PWD विभाग में तबादलों में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. यहां तक कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जितिन प्रसाद के ओएसडी को भी हटा दिया. साथ ही उनके विभाग के कई अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया. इस मामले में जांच भी बैठा दी है. बताया जा रहा है कि जितिन प्रसाद इस कार्रवाई से नाराज चल रहे हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






