
अफसर के घर से निकले इतने नोट कि आंखें फटी रह गईं! तस्वीरें वायरल
AajTak
इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने की घटना पर एक यूजर ने कहा कि झारखंड में करोड़ रुपये मिलना अब आम बात सी लगती है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- दुनिया में कितना धन है… मेरा धन कितना कम है.
झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने वन विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. छापेमारी के दौरान अधिकारी के घर से इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ कि लोग हैरान रह गए.
बरामद किए गए कैश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे 100-200-500 के नोटों का अंबार लगा हुआ है. यूजर्स इन तस्वीरों पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वन विभाग के एक अधिकारी के सरकारी आवास से ACB की टीम ने 99 लाख रुपये से अधिक कैश बरामद किया. जब इस कैश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो यूजर्स भड़क उठे. किसी ने कहा करप्शन दिन-प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है, तो किसी ने कहा कि रेंजर के यहां से एक करोड़ कैश मिलना हैरान करता है.
'अब तो ये आम बात लगती है'
एंटी करप्शन ब्यूरो की छापेमारी में बड़ी मात्रा में कैश मिलने की घटना पर एक यूजर (@KishlayShanu) ने कहा कि झारखंड में करोड़ रुपये मिलना अब आम बात सी लगती है. कैसे चलेगा राज्य? वहीं एक अन्य यूजर (@SatishS57108403) ने लिखा- दुनिया में कितना धन है… मेरा धन कितना कम है.
#Ed झारखंड में करोड़ रुपये मिलना अब आम बात सी लगती है। एसीबी ने मनोहरपुर रेंजर को घूस लेते किया गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ करीब एक करोड़ रुपये कैश। कैसे चलेगा राज्य @HemantSorenJMM @nishikant_dubey @PMOIndia pic.twitter.com/VWldGUvACV

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












