
अफगानिस्तान: 3 नए शहरों पर तालिबान का कब्जा, वॉरलॉर्ड्स की शरण में राष्ट्रपति, US ने जताया ये डर
AajTak
तालिबान ने तीन नए शहरों को अपने कब्जे में लिया, साथ ही सेना के स्थानीय हेडक्वॉर्टर पर भी अपना कब्जा जमा लिया. अफगानिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और अब काबुल के चारों ओर का इलाका एक तरह से तालिबान के कब्जे में है.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) का कब्ज़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. हर बदलते दिन के साथ तालिबान प्रांतीय राजधानियों को अपने कब्जे में ले रहा है. बुधवार को भी तालिबान ने तीन नए शहरों को अपने कब्जे में लिया, साथ ही सेना के स्थानीय हेडक्वॉर्टर पर भी अपना कब्जा जमा लिया. अफगानिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और अब काबुल के चारों ओर का इलाका एक तरह से तालिबान के कब्जे में है. अफगानिस्तान के Badakhshan, Baghlan प्रांत में तालिबान ने कब्जा कर लिया है, फराह प्रांत पर पहले ही तालिबान कब्जा कर चुका है. ऐसे में अब सबसे बड़ा खतरा काबुल पर मंडरा रहा है. कई अमेरिकी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर तालिबान इसी तरह अपना कब्जा बढ़ाता गया, तो जल्द ही काबुल तक वह पहुंच सकता है. रिपोर्ट्स का कहना है कि तालिबान को रोकने के लिए अफगानिस्तान सरकार, सेना को अधिक ज़ोर लगाना होगा. वॉरलॉर्ड्स की शरण में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति तालिबानी लड़ाकों की अगली नज़र अब अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत पर टिकी है. ऐसे में राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान का सामना करने के लिए वॉरलॉर्ड्स की मदद मांगी है. इतनाल ही नहीं राष्ट्रपति ने आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ को भी बदल डाला है. वॉरलॉर्ड्स वो हैं, जिन्होंने अमेरिका की मदद से खुद को तैयार किया और तालिबान के खिलाफ लड़ाई को जारी रखा. ऐसे में जब अफगानी सेना लगातार तालिबानियों को रोकने में नाकाम हो रही है, तब राष्ट्रपति द्वारा इनकी मदद मांगी जा रही है ताकि बल्ख प्रांत को तालिबान के कब्ज़े में जाने से बचाया जा सके.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









