
अफगानिस्तान, म्यांमार और ईरान... ट्रंप ने 12 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर लगाई पाबंदी
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया आदेश (प्रोक्लेमेशन) जारी कर 12 देशों के यात्रियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है. इसके अलावा उन्होंने 7 अन्य देशों से यात्रा पर भी आंशिक पाबंदी लगाई गई है, इनमें बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला शामिल हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई घोषणा (प्रोक्लेमेशन) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत उन्होंने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. इसके साथ ही 7 अन्य देशों से आने वाले लोगों पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं. ट्रंप ने ये कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उठाया है. ये जानकारी CBS न्यूज ने प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से दी.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जिन 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है, उनमें अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं. इन देशों के नागरिक अब अमेरिका में प्रवेश नहीं कर पाएंगे. यह प्रतिबंध सोमवार सुबह 12:01 बजे से लागू होगा.
इन 7 देशों पर भी पाबंदी
इसके अलावा ट्रंप ने 7 अन्य देशों से आने वाले लोगों पर भी कड़ी पाबंदी लगाई है. इनमें बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला शामिल हैं. इन देशों से आने वाले लोगों पर अब विशेष शर्तें और कड़ी जांच लागू होगी. हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने इस तरह की नीति अपनाई है. अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान उन्होंने 7 मुस्लिम-बहुल देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाया था, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में मंजूरी दी थी.ट्रंप ने बताई इस फैसले की वजह
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि मुझे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और अपने नागरिकों के हित की रक्षा के लिए यह कदम उठाना पड़ा है. वहीं व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एबिगेल जैक्सन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप उन खतरनाक विदेशी तत्वों से अमेरिकियों को बचाने का वादा निभा रहे हैं, जो देश में आकर नुकसान पहुंचा सकते हैं.
सुरक्षा जांच में असफल पाए जाने वाले देशों पर प्रतिबंध

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









