
अफगानिस्तान में भूकंप की तबाही में मरे लोगों के परिवार को तालिबान देगा एक लाख अफगानी करेंसी का मुआवजा
AajTak
अफगानिस्तान में बुधवार को आए भूकंप को दो दशकों में सबसे अधिक विनाशकारी बताया जा रहा है. भूकंप में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं, करीब 1500 लोग घायल बताए जा रहे हैं. भूकंप से सैकड़ों घर भी तबाह हो चुके हैं.
अफगानिस्तान में बुधवार को आए भूकंप में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं, करीब 1500 लोग घायल बताए जा रहे हैं. भूकंप से सैकड़ों घर भी तबाह हो चुके हैं. गुरुवार तक लोगों को मलबे से निकालने का काम जारी है. अफगानिस्तान में आए भूकंप से पक्तिका, काबुल, गजनी, लोगार, जलालाबाद और लगमन बुरी तरह से प्रभावित बताए जा रहे हैं. तालिबान शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को एक लाख अफगानी (अफगानिस्तान की मुद्रा) और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.
अफगानिस्तान में बुधवार को आए भूकंप को दो दशकों में सबसे अधिक विनाशकारी बताया जा रहा है. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. भूकंप की तीव्रता 6.1 थी. इतना ही नहीं भूकंप के केंद्र की गहराई महज 10 किमी बताई जा रही है. इस भूकंप से आर्थिक संकट झेल रहे अफगानिस्तान के तालिबान शासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.
तालिबान ने पिछले साल अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था. उधर, भूकंप प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए हेलिकॉप्टर की भी सहायता लेनी पड़ी. उधर, तालिबान शासन ने अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है. अफगानिस्तान की आपात सेवा के अधिकारी सराफुद्दीन मुस्लिम ने कहा , किसी देश में जब इस तरह की कोई बड़ी आपदा आती है तब अन्य देशों की मदद की जरूरत पड़ती है. भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी महसूस किए गए थे. पाकिस्तान के मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में खोस्त शहर से करीब 50 किमी दक्षिणपश्चिम में था. खोस्त प्रांत में इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. इससे पहले 2002 में उत्तरी अफगानिस्तान में आए भूकंप में भी करीब 1000 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, 1998 में अफगानिस्तान के उत्तरपूर्वी इलाके में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप में 4500 लोगों की मौत हुई थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









