
अफगानिस्तान में बढ़ रहा तालिबान का कब्जा, मजार-ए-शरीफ से स्टाफ-डिप्लोमैट को वापस लाने की तैयारी!
AajTak
अफगानिस्तान में खराब होते हालात के मद्देनजर भारत ने मजार-ए-शरीफ स्थित वाणिज्य दूतावास से सभी भारतीय राजनयिकों और कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है.
अफगानिस्तान में तालिबान प्रमुख शहरों पर कब्जा करता जा रहा है. हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि गहराते सुरक्षा संकट के मद्देनजर भारत ने मजार-ए-शरीफ स्थित दूतावास से सभी भारतीय राजनयिकों और कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है. सरकार जल्द से जल्द अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से वापस लेकर आएगी.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











