
अफगानिस्तान में नहीं होगा लोकतंत्र, सुप्रीम लीडर-काउंसिल चलाएंगे तालिबान शासन
AajTak
तालिबानी नेताओं की ओर से साफ किया गया है कि तालिबान सभी नेताओं, अफसरों से बात कर रहा है और हर किसी से बात करने के बाद नई सरकार (New Government) का गठन किया जाएगा.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) जबतक अपनी नई सरकार का गठन नहीं कर लेता है, तबतक एक काउंसिल के जरिए पूरे देश को चलाया जाएगा. तालिबानी अभी अफगानिस्तान के नेताओं, सेना के अफसरों से चर्चा जारी रखेंगे और नई सरकार के फ्रेमवर्क पर काम किया जाएगा. समाचार एजेंसी रॉयटर्स को एक तालिबानी नेता ने बताया कि तालिबान सभी नेताओं, अफसरों से बात कर रहा है और हर किसी से बात करने के बाद नई सरकार (New Government) का गठन किया जाएगा. लेकिन अभी काउंसिल ही अफगानिस्तान को चलाएगी, इसकी अगुवाई Haibatullah Akhundzada कर सकते हैं. तालिबानी कमांडर के मुताबिक, हमारी नई सरकार को लेकर अभी कई बातें साफ होनी हैं लेकिन एक चीज़ तय है कि अफगानिस्तान में लोकतंत्र नहीं होगा. हमारे यहां लोकतांत्रिक सिस्टम (Democratic System) का बेस नहीं है, ऐसे में ये साफ है कि मुल्क में सिर्फ शरिया कानून ही लागू किया जाएगा.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











