
अफगानिस्तान में छिपे हैं 5000-6000 पाकिस्तानी उग्रवादी, परिवार के साथ 70 हजार ने बनाया ठिकाना
AajTak
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 5000-6000 उग्रवादी अफगानिस्तान में छिपे हैं. पाकिस्तान के एक प्रतिनिधि ने यह आंकड़ा बताया और कहा कि अगर आप उनके परिवार को भी जोड़ दें तो यह आंकड़ा 70 हजार तक पहुंच जाता है. पाकिस्तान के वजीरिस्तान में शुक्रवार को ही बड़ा हमला हुआ है.
तालिबान पाकिस्तान के 5000-6000 उग्रवादियों के अफगानिस्तान में छिपे होने की आशंका है. पाकिस्तान के एक विशेष प्रतिनिधि आसिफ दुर्रानी ने दावा किया कि अगर आप उनके परिवार को भी जोड़ दें तो अफगानिस्तान में तालिबान पाकिस्तान के उग्रवादियों का आंकड़ा 70 हजार तक पहुंच सकता है.
आसिफ दुर्रानी ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के साथ पहले की बातचीत बेनतीजा रही है, जहां उग्रवादी समूह टीटीपी सरेंडर करने को तैयार नहीं हैं. दुर्रानी के मुताबिक, उग्रवादी ना तो सरेंडर कर रहे हैं और ना ही वे पाकिस्तान के संविधान को स्वीकार करते हैं. इसकी तीसरी वजह है कि समूह कानूनी कार्रवाई से बचना चाहता है, जहां उसने कई बड़े अपराध किए हैं.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, रात के अंधेरे में कर रहा था बॉर्डर पार
टीटीपी को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश
पाकिस्तान के पेशावर में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल पर टीटीपी ने ही हमला किया था, जिसमें कई स्टूडेंट्स मारे गए थे. पाकिस्तान सरकार की कोशिश है कि टीटीपी के लड़ाकों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए और साथ ही उनके अपराध के लिए उन्हें सजा भी दी जाए, लेकिन समूह बातचीत से इनकार करता है.
अफगानिस्तान सरकार से नहीं मिली मदद

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









