
अफगानिस्तान-पाकिस्तान में जंग शुरू! तालिबान आर्मी ने PAK एयरस्ट्राइक का दिया जवाब, 19 सैनिक मारे
AajTak
अफगान और पाकिस्तानी सीमा बलों के बीच हुए भीषण संघर्ष में 19 पाकिस्तानी सैनिक और तीन अफगान नागरिक मारे गए. यह झड़पें खोस्त और पक्तिया प्रांतों में जारी हैं. सीमा पर लड़ाई, पाकिस्तानी हवाई हमलों के बाद शुरू हुई, जिसमें 51 लोग मारे गए थे.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में मानो जंग छिड़ गई है. यहां तालिबान आर्मी और पाकिस्तानी सेना सीमा पर आमने सामने है. तालिबान की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 19 सैनिकों की मौत हो गई है, और तीन आम नागरिक भी मारे गए हैं. अफगानी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी. टकराव अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त और पक्तिया प्रांतों में हो रहा है, जो पाकिस्तान की सीमा से सटे हैं.
बताया जा रहा है कि, अफगान सीमा बलों ने खोस्त प्रांत के अली शिर जिले में कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को आग के हवाले कर दिया और पक्तिया प्रांत के डंड-ए-पतन जिले में दो पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया. स्थानीय मीडिया ने सूत्र के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा डंड-ए-पतन जिले में दागे गए मोर्टार शेल की वजह से तीन अफगान नागरिकों की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: सीरिया और अफगानिस्तान- दोनों मुल्कों में रूस-अमेरिका छोड़ गए हथियारों का जखीरा, कौन हो सकता है ज्यादा घातक?
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की थी एयर स्ट्राइक
यह टकराव मंगलवार की रात पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद हुआ, जिसमें कमोबेश 51 लोग मारे गए थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. मसलन, पाकिस्तान सेना का कहना है कि अफगानिस्तान की जमीन से पाकिस्तान में आतंकी हमले किए जाते हैं और तालिबान से इसे काबू करने की अपील की गई थी.
पाकिस्तान में टीटीपी करता है आतंकी हमले

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









