
अफगानिस्तान के सामने बेदम शहबाज शरीफ की सेना, पाकिस्तान ने कतर और सऊदी अरब से मांगी मदद
AajTak
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच यह झड़पें ऐसे समय पर हुई, जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत के एक हफ्ते के दौरे पर रहे.
पाकिस्तानी सेना और तालिबान लड़ाकों के बीच कंधार में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर दोबारा गोलीबाीर हुई है, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए हैं. इस घटना ने तनाव को और बढ़ा दिया है.
इससे पहले मंगलवार रात को दोनों ओर से झड़पें शुरू हुई थीं, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हिंसा शुरू करने का आरोप लगाया. मौजूदा संघर्ष के कम होने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं. अफगानिस्तान ने वार्ता के लिए पाकिस्तानी मंत्रियों की एंट्री से भी इनकार कर दिया है. ऐसे में पाकिस्तान ने कतर और सऊदी अरब से मदद की गुहार लगाई है और इन दोनों देशों से मध्यस्थता करने का अनुरोध किया है.
बता दें कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कैंपों पर निशाना लगाया. 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद से यह दोनों मुल्कों के बीच इस तरह की सबसे भयावह झड़प थी. यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ, जब तालिबान के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर हैं.
तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि पाकिस्तान ने कंधार प्रांत के बोल्डक जिले में हल्के और भारी हथियारों से गोलीबारी शुरू करके ताजा झड़पों की शुरुआत की, जिसमें 15 नागरिक मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए. जिले के एक अस्पताल ने बताया कि घायलों में 80 से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, एएफपी ने रिपोर्ट किया.
तालिबान ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने जवाबी गोलीबारी में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और पाकिस्तानी हथियारों और टैंकों पर कब्जा कर लिया. एक वायरल वीडियो में तालिबान लड़ाके एक जब्त किए गए पाकिस्तानी टी-55 टैंक पर सवार दिख रहे हैं, जिसे इस्लामाबाद ने सर्बिया से खरीदा था.
दूसरी ओर, पाकिस्तानी सेना ने तालिबान पर दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में दो सीमा चौकियों पर हमला करने का आरोप लगाया. उसने कहा कि दोनों हमलों को विफल कर दिया गया, जिसमें लगभग 30 लड़ाके मारे गए. पाकिस्तान ने दावा किया कि बोल्डक के पास 20 और मारे गए. वायरल वीडियो में पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) के जेट कंधार में हवाई हमले करते हुए भी दिखाई दिए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









