
अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ में बम ब्लास्ट, तालिबानी गवर्नर समेत तीन की मौत
AajTak
मजार ए शरीफ शहर में गवर्नर के दफ्तर में बम ब्लास्ट हुआ. इसमें गवर्नर दाऊद मुजमल और दो अन्य लोगों की मौत हो गई. हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ शहर में गुरुवार को बम ब्लास्ट हो गया. इसमें तालिबानी गवर्नर समेत तीन की मौत हो गई है. तालिबान पुलिस के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट गवर्नर के दफ्तर में हुआ.
तालिबान ने स्थानीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने बताया कि मजार ए शरीफ शहर में गवर्नर के दफ्तर में बम ब्लास्ट हुआ. इसमें गवर्नर दाऊद मुजमल और दो अन्य लोगों की मौत हो गई. हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
अफगानिस्तान में तालिबान ने अगस्त 2021 में कब्जा कर लिया था. इसके बाद से अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट खुरासान लगातार आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है. खुरासान तालिबान के सुरक्षाबलों और शिया अल्पसंख्यकों को लगातार निशाना बना रहा है.
अफगानिस्तान के सत्ताधारी तालिबान ने हाल ही में इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत पर बड़ा एक्शन लिया था. तालिबान ने ISKP के मिनिस्टर ऑफ वॉर और मिलिट्री चीफ कारी फतेह को ढेर कर दिया था. कारी फतेह को UNSC मॉनिटरिंग टीम ने मई 2022 में ISKP के सैन्य प्रमुख के तौर पर सूचीबद्ध किया था. कारी फतेह ISKP के लिए रणनीति बनाता था. उसने हाल ही में काबुल में रूस, पाकिस्तान और चीन के दूतावासों पर भी हमले की साजिश रची थी.
कारी तुफैल उर्फ फतेह नांगरहार में ISKP के नियंत्रण के दौरान पूर्वी क्षेत्र का कमांडर था. हालांकि, हाल के दिनों में समूह ने अपनी रणनीति बदली थी और उसे खुफिया प्रमुख बनाया गया था.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









