
अफगानिस्तान: अमेरिका की ड्रोन स्ट्राइक पर उठे सवाल, ISIS-K आंतकी नहीं मारे गए निर्दोष लोग
AajTak
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक चौंकाने वाली नई रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अमेरिका ने जिस जगह पर एयरस्ट्राइक किया था वहां वास्तव में एक सहायता कर्मी (ड्राइवर) को निशाना बनाया गया था, जिसकी कार विस्फोटक की जगह पानी के जग से भरी हुई थी.
तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद काबुल एयरपोर्ट पर आत्मघाती धमाका हुआ था जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक समेत 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. आईएसआईएस-के ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसके बाद अमेरिका ने बदला लेने के लिए एयरस्ट्राइक किया था और दावा किया था कि इसमें काबुल एयरपोर्ट हमले का मास्टरमाइंड भी मारा गया. अब अमेरिकी दावे पर ही सवाल उठने लगे हैं. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट) न्यूयॉर्क टाइम्स की एक चौंकाने वाली नई रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अमेरिका ने जिस जगह पर एयरस्ट्राइक किया था वहां वास्तव में एक सहायता कर्मी (ड्राइवर) को निशाना बनाया गया था, जिसकी कार विस्फोटक की जगह पानी के जग से भरी हुई थी. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट) न्यूयॉर्क टाइम्स की जांच रिपोर्ट के अनुसार 29 अगस्त को जिस वक्त अमेरिका द्वारा एयरस्ट्राइक किया गया था उस वक्त 43 साल के जेमारी अहमदी 1996 मॉडल की एक टोयोटा कोरोला कार चला रहे थे, जो हमले में नष्ट हो गई. इस एयरस्ट्राइक में जेमारी और सात बच्चों सहित परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई थी. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












