
अफगानिस्तानः काबुल यूनिवर्सिटी में महिलाओं के क्लास करने पर रोक
AajTak
अफगानिस्तान की काबुल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति ने महिलाओं के क्लास करने पर रोक लगा दी है. तालिबान की ओर से नियुक्त कुलाधिपति ने कहा है कि वास्तविक इस्लामिक वातावरण तैयार होने तक महिलाएं यूनिवर्सिटी में क्लास अटेंड नहीं कर सकेंगी.
तालिबान ने जब अफगानिस्तान पर कब्जा किया था तब बड़े-बड़े वादे किए थे. तालिबान ये संदेश देने की कोशिश में लगातार जुटा रहा कि वो पिछली बार जैसा नहीं है. महिलाओं को भी पढ़ाई-लिखाई की इजाजत दी जाएगी. महिलाओं के अधिकार की भी रक्षा की जाएगी. अफगानिस्तान की सत्ता हथियाने के करीब डेढ़ महीने तालिबान अपने रंग में आ गया है.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.










