
अप्रैल में ये है सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देंखें टॉप-10 की लिस्ट
AajTak
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अप्रैल में अच्छी बिक्री दर्ज की है. टॉप-10 सेलिंग कार में मारुति की 7 कारें हैं. जबकि बाकी 3 कारें लिस्ट में हुंडई मोटर्स की हैं. जानें पूरी लिस्ट...
मारुति की मल्टी यूटिलिटी विटारा ब्रेजा की अप्रैल में 11,220 यूनिट बिकी हैं. दिल्ली में मारुति की इस कार की एक्स शोरूम प्राइस 7.51 लाख रुपये से शुरू होकर 11.41 लाख रुपये के बीच है. टॉप-10 सेलिंग कार की लिस्ट में ये 10वें नंबर पर है. मारुति विटारा ब्रेजा की मार्केट कॉम्पटिटर कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई वेन्यू की भी अप्रैल में 11,245 यूनिट बिकीं. इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.92 लाख रुपये से शुरू होकर 11.76 लाख रुपये के बीच है. ये लिस्ट में 9वें नंबर पर है. (Photos : File) टॉप-10 सेलिंग कार की लिस्ट में मारुति इको 8वें नंबर पर है. इसकी अप्रैल में 11,469 यूनिट बिकीं. वहीं लिस्ट में 7वें नंबर पर हुंडई ग्रांड आई10 एनआईओएस है जिसकी अप्रैल में 11,540 यूनिट बिकी हैं. मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर की अप्रैल में 14,073 यूनिट बिकी. इस कार की एक्स शोरूम प्राइस 5.98 लाख रुपये से शुरू होती है और लिस्ट में ये 5वें नंबर है. वहीं 6वें नंबर पर हुंडई की मिड-साइज एसयूवी क्रेटा है जिसकी अप्रैल में 12,463 यूनिट सेल हुई हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












