
'अपराधी किसी कीमत पर बचेगा नहीं...', मैहर रेप कांड पर CM शिवराज का बयान, दरिंदों के घर पर चला बुलडोजर
AajTak
Maihar rape case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर रेप कांड को लेकर कहा कि अपराधी कोई भी हो, किसी भी कीमत पर बचेगा नहीं. उधर, सतना जिले में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी करने वाले दोनों हैवानों के घर पर बुलडोजर चल गया है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर रेप कांड को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी कोई भी हो, किसी भी कीमत पर बचेगा नहीं. उधर, नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी करने वाले दोनों हैवानों के घर पर बुलडोजर चल गया है.
सतना जिले के मैहर में नाबालिग संग हैवानियत करने वाले दोनों आरोपी रविन्द्र चौधरी और अतुल बढ़ौलिया मां शारदा प्रबंध समिति के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी थे. जिन्हें घटना के बाद समिति ने सेवा से बाहर कर दिया. रविन्द्र के घर को उदयपुर में ढहाया गया, जबकि अतुल का घर मलियान टोला नई बस्ती में था.
मैहर प्रशासन सुबह सुबह ही दोनों आरोपियों के घर पहुंचा. एसडीएम सुरेश जादव, एसडीओपी लोकेश डावर समेत भारी पुलिस की मौजूदगी में घरों पर बुलडोजर चलाया गया. गौरतलब है कि दोनों आरोपियों ने 10 साल की नाबालिग को शिकार बनाया था.
मां मैहर की पहाड़ी में दरिंदगी का शिकार हुई मासूम बच्ची को गंभीर हालत में गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रीवा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम ने मासूम का आपरेशन कर प्राइवेट पार्ट रिपेयर किए हैं. दरिंदों ने मासूम के साथ रूह कपाने वाली हैवानियत की है. 20 घंटे तक पहाड़ी में बेबस पड़ी रही. दरिंदे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए थे. दरिंदों ने गैंगरेप के साथ ही नाबालिग के प्राइवेट पार्ट को लकड़ी से जख्मी कर दिया. ऑपरेशन में डॉक्टरों को काफी केयर करनी पड़ी. गायनी वार्ड में एनेस्थीसिया देकर डॉक्टरों ने ऑपरेट कर जीवन दान दिया है.
गौरतलब है कि मैहर प्रबंध समिति से जुड़े कर्मचारियों ने मासूम के साथ दरिंदगी की थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मासूम बच्ची के परिजनों से एडीजी केपी वेंकटेश्वर राव ने मुलाकात की और जानकारी ली. एडीजी ने अपने सामने ऑपरेशन कराया और मासूम की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं.
एडीजी ने बताया कि हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया गया है. बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है. जरूरत पड़ने पर रीवा से महानगर के बड़े हॉस्पिटल रेफर करने की भी तैयारी है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








