
अपने ही पुलिसकर्मी को ढूंढ रही है MP पुलिस, पब्लिक ने बीच सड़क पर की थी जमकर धुनाई
AajTak
बीच सड़क पर हुई पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला थाने तक नहीं पहुंचा. महाराज बाड़ा इलाके में कोतवाली और जनकगंज थाने का इलाका है, लेकिन दोनों ही थानों में कोई शिकायत नहीं पहुंची. हालांकि, यह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्वालियर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया.
Crime News: मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस इन दिनों अपने ही एक पुलिसकर्मी को ढूंढने में लगी हुई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दो थानों के पुलिसकर्मी मिलकर एक पुलिसकर्मी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वह हाथ नहीं लग सका है. यह जानकर आप हैरान जरूर हो रहे होंगे कि आखिर पुलिस अपने ही पुलिसकर्मी को क्यों तलाश रही है? लेकिन हम आपको बताते हैं कि आखिर यह पूरा माजरा क्या है.
दरअसल, गुरुवार को ग्वालियर के महाराज बाड़े पर एक पुलिसकर्मी अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर जा रहा था. तभी एक ई-रिक्शा उनकी कार से टकरा गया. इससे गुस्साए कार सवार पुलिसकर्मी और उसके साथी ने कार से उतरकर ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. ई-रिक्शा चालक हाथ जोड़ता रहा और पुलिसकर्मी अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे पीटता रहा. मारपीट होते देख मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई.
जब देखा कि ई-रिक्शा चालक के साथ अन्याय हो रहा है, तो राहगीरों की भीड़ आक्रोशित हो गई और फिर आम लोगों ने पुलिसकर्मी समेत उसके साथी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. पब्लिक ने वर्दी धारी पुलिसकर्मी को जमकर पीटा. इस दौरान बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा भी होता रहा. वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. देखें Video:-
खास बात यह रही कि बीच सड़क पर हुई पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला थाने तक नहीं पहुंचा. महाराज बाड़ा इलाके में कोतवाली और जनकगंज थाने का इलाका है, लेकिन दोनों ही थानों में कोई शिकायत नहीं पहुंची. हालांकि, यह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्वालियर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस वीडियो को संज्ञान में लिया. सीएसपी लश्कर सियाज केएम ने कोतवाली और जनकगंज थाना टीआई को इस बात के लिए निर्देशित किया है कि जिस पुलिसकर्मी के साथ मारपीट हुई है, उसकी तलाश की जाए और इसके बाद इस मामले में कार्रवाई की जाए.
अब दो थानों की पुलिस मार खाने वाले पुलिसकर्मी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन मार खाने वाला पुलिसकर्मी अपने ही विभाग के अधिकारियों के सामने नहीं आ रहा है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









