
'अपने सैनिकों को दक्षिणी लेबनान से निकाल लें', इजरायली PM नेतन्याहू ने UN से की अपील
AajTak
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के लिए एक मैसेज में नेतन्याहू ने कहा, 'UNIFIL को वापस लेने से इनकार करने का मतलब उन्हें हिज्बुल्लाह के हाथों में छोड़ना, जो उनके जीवन और हमारे सैनिकों की जान को खतरे में डालता है.' उन्होंने जोर देकर कहा, 'यह हिज्बुल्लाह के गढ़ों और युद्ध क्षेत्रों से UN के शांति सैनिकों को हटाने का समय है.'
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र से दक्षिणी लेबनान से अपनी शांति सेना को वापस बुलाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी UNIFIL (लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल) और इजरायली सैनिकों दोनों के लिए खतरा पैदा कर रही है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के लिए एक मैसेज में नेतन्याहू ने कहा, 'UNIFIL को वापस लेने से इनकार करने का मतलब उन्हें हिज्बुल्लाह के हाथों में छोड़ना, जो उनके जीवन और हमारे सैनिकों की जान को खतरे में डालता है.' उन्होंने जोर देकर कहा, 'यह हिज्बुल्लाह के गढ़ों और युद्ध क्षेत्रों से UN के शांति सैनिकों को हटाने का समय है.'
अब तक UN के पांच शांति सैनिक घायल एक दिन पहले UNIFIL ने जानकारी दी थी कि दक्षिणी लेबनान में गोलियों की चपेट में आने से संयुक्त राष्ट्र का एक और शांति रक्षक घायल हो गया है, जो हाल के दिनों में घायल होने वाला संयुक्त राष्ट्र का पांचवां शांति सैनिक था. UNIFIL ने शनिवार को एक बयान में कहा कि, शांति सैनिक शुक्रवार की रात दक्षिणी शहर नाकोरा में उसके मुख्यालय के आस-पास चल रही सैन्य गतिविधि में घायल हो गया.
दक्षिणी लेबनान में जारी लड़ाई के बीच संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक घायल हो रहे हैं. इजरायली बलों ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों से इलाका खाली करने की अपील की है. UNIFIL के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि सीमा क्षेत्र में रहने का फैसला 'सर्वसम्मति' से लिया गया है.
दो श्रीलंकाई सैनिक हुए थे घायल
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि उसके सैनिक उस घटना के लिए जिम्मेदार थे, जिसमें नकौरा में दो श्रीलंकाई सैनिक घायल हो गए थे. आईडीएफ ने कहा कि बेस के पास तैनात सैनिकों ने खतरे की पहचान करने के बाद गोलीबारी की और इस घटना की 'उच्चतम स्तर पर' जांच की जाएगी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









