
'अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घूमेंगे...', कोलकाता में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों पर TMC सांसद का विवादित बयान
AajTak
बांकुरा के तृणमूल कांग्रेस सांसद अरूप चक्रवर्ती ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर के घटना के बाद डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी के आंदोलन पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा, डॉक्टर आंदोलन के नाम पर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घूमने चले जाएंगे तो जन रोष तो होगा ही.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वारदात को लेकर आम लोगों में उबाल है. देश भर के अस्पतालों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी इस जघन्य घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. इस आंदोलन को लेकर बांकुरा के तृणमूल कांग्रेस सांसद अरूप चक्रवर्ती ने विवादित बयान दिया है.
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अरूप चक्रवर्ती ने कहा है कि मुख्यमंत्री पर स्याही पोतने की किसी भी कोशिश के गंभीर परिणाम होंगे. उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले डॉक्टरों को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. डॉक्टर अपना चिकित्सकीय काम करने के बजाय आंदोलन के नाम पर घर चले जाएंगे और डॉक्टर आंदोलन के नाम पर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घूमने चले जाएंगे तो जन रोष तो होगा ही.
ये भी पढ़ें- 'ऑर्डिनेंस की बात नहीं मानी गई, प्रदर्शन जारी रहेगा', स्वास्थ सचिव से मिलने के बाद बोले डॉक्टर
अस्पताल की सेवाएं बाधित रहीं तो फैल सकता है आक्रोश
मचंतला में एक रैली में चक्रवर्ती ने विपक्ष के प्रयासों की आलोचना की और प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को काम पर लौटने की चेतावनी दी. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर अस्पताल की सेवाएं बाधित रहीं तो लोगों में आक्रोश फैल सकता है. उन्होंने पुलिस के एक वर्ग को कथित तौर पर विपक्षी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए फटकार लगाई और उनसे राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया. साथ ही कहा, जनता का गुस्सा भड़क सकता है, अगर लोगों के मरीज मारे गए तो जनता में आक्रोश फैलेगा. अगर मरीज बिना इलाज के मर गए तो क्या मरीज के परिजन उन्हें छोड़ देंगे.
सीपीएम ने चक्रवर्ती के बयानों की कड़ी निंदा

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






